नवागढ़ सबडिविजन के 16 किसानों के पंप को मिला विद्युत कनेक्शन : निर्बाध विद्युत आपूर्ति से फसल हुई समृद्ध, किसान हुए हर्षित

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेमेतरा 25 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र में किसानों को खेती-किसानी के लिए पर्याप्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पंप के लिए विद्युत कनेक्शन देने का कार्य सक्रियता के साथ किया जा रहा है। इसी तारतम्य में नवागढ़ सबडिविजन के ग्राम धौराभाटा, बीरसींग, मानपुर, मरका, रनबोड़, हथमुड़ी, मेहना, घोरहा एवं सिंघनपुरी गांवों के 16 किसानों के पंप को विद्युत कनेक्षन प्रदान किया जा चुका है।

ग्राम धौराभाठा के किसान भुवन दास ने बताया कि सिंचाई की पर्याप्त सुविधा ना होने के कारण वर्षा पर निर्भर रहना पड़ता था। राज्य शासन के सहयोग एवं बिजली विभाग की तत्परता से पंप कनेक्षन मिल गया है, जिससे कृषि कार्य की सबसे बड़ी चिंता दूर हो गई है। ग्राम मरका के कृषक बोधीराम का कहना है कि पंप कनेक्शन पाकर खुश हैं, तथा बिजली विभाग को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने समय पर पोल तथा लाइन की व्यवस्था कर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराकर विद्युत सप्लाई दिया। ग्राम मानपुर के किसान केवल कुर्रे ने कहा कि पहले सिंचाई का साधन नहीं होने के कारण फसल सूख जाने की चिंता सताती थी। उन्होंने कहा कि सिंचाई पंप का स्थायी कनेक्शन मिल जाने से मैं फसल उत्पादन बेहतर तरीके से कर सकूंगा। राज्य सरकार एवं बिजली विभाग ने परिवार की चिंता हर ली। अब परिवार भी खुश है और मैं भी खुश हूं। किसानों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल ने कहा कि क्षेत्र में पंप कनेक्शन प्रदाय का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे कि किसानों को कृषि कार्य हेतु पर्याप्त पानी मिल सके और फसल उत्पादन बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि शासन के रीति-नीति के अनुरुप नये कृषि पंपों का ऊर्जीकरण जल्द से जल्द करने और ऊर्जीकृत पंपों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए विद्युत कंपनी हमेशा तत्पर है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण में स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पैनलमेंट के लिए आवेदन आमंत्रित : 9 सितम्बर तक भेज सकते हैं आवेदन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर. 25 अगस्त 2020। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की एजेंसी छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पैनलमेंट के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इसके लिए कार्यपालन अभियंता (सिविल) या इससे उच्च पद से सेवानिवृत्त अभियंताओं तथा छत्तीसगढ़ […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही