विदेश से बिलासपुर आए 18 लोगों को 7 दिन होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत; एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 02 दिसम्बर 2021 । विदेशों में कोरोना वायरस का नया खतरनाक स्ट्रेन ओमिक्रान मिलने के बाद बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 18 ऐसे नागरिकों की पहचान की है, जो विदेश से लौटें हैं। उन्हें 7 दिन तक होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। बिलासपुर एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क का संचालन शुरू हो गया है। डेस्क पर RTPCR टेस्ट किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से आए हुए लोगों को मास्क पहनने और घर से ना निकलने के कड़े निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्हें कोरोना के गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने कहा गया है। इसी तरह आम जनता से मास्क पहनने और लगातार हाथ को सैनेटाइज करने कहा गया है। विदेश से आए लोगों का होम आइसोलेशन पीरियड पूरा होने के 2 से 3 दिन बाद दोबारा उनकी जांच की जाएगी।

सुबह-शाम ली जा रही जानकारी
CMHO डॉ. प्रमोद महाजन ने बताया कि विदेश से आए लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम निगरानी रख रही है। विदेश से आने वाले संदिग्ध नागरिकों की पहचान की गई है। उन्हें एहतियात के तौर पर सतर्क रहने कहा गया है। उन्हें स्वास्थ्य खराब पर ध्यान रखने व जांच कराने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि सागर होम्स, ग्रीन गार्डन कॉलोनी, खमतराई, नेहरू नगर, जेल रोड, एसईसीएल के बसंत विहार कॉलोनी, मोपका में विदेश से आए लोगों की पहचान की गई है।

डॉ. प्रमोद महाजन ने कहा कि कोरोना वायरस का नया खतरनाक स्ट्रेन ओमीक्रान को लेकर सबको अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बिलासपुर एयरपोर्ट में हेल्प डेस्क बनाया गया है। अब तक 18 लोगों की पहचान की गई, जो विदेश से आए हैं। उन्हें निगरानी में रखा गया है और होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

जमशेदपुर के इंजीनयर ने नौकरी छोड़ खेती में बनाया करियर, अच्छी कमाई के साथ किसानों की जिंदगी संवार रहे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जमशेदपुर 02 दिसम्बर 2021 । एक संतुष्ट जीवन एक सफल जीवन से बेहतर है, ये कहना है झारखंड के राकेश का। जिन्होंने इंजीनियरिंग और मनैजमेंट की पढ़ाई के बाद लाखों की सैलरी वाली नौकरी के बजाय खेती को अपना करियर बनाया। गांव वालों की आजीविका […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़