भारत के टॉप-6 रईसों से भी ज्यादा हुई एलन मस्क की दौलत, पहली बार 300 बिलियन डॉलर के पार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 अक्टूबर 2021। इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की दौलत 300 बिलियन डॉलर के पार चली गई है। दुनियाभर में पहली बार है जब किसी कारोबारी ने ये मुकाम हासिल किया है। 

दिलचस्प बात है कि इसी साल एलन मस्क ने पहली बार 200 बिलियन डॉलर के स्तर को भी पार किया था। सिर्फ 10 माह के भीतर मस्क ने 100 बिलियन डॉलर के सफर को तय किया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रैंकिंग के मुताबिक एलन मस्क की दौलत 302 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया के सबसे रईस अरबपति बने हुए हैं। 

भारत के टॉप-6 अरबपतियों से भी ज्यादा

एलन मस्क की दौलत भारत के टॉप 6 अरबपतियों की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है। भारत के सबसे बड़े रईस अरबपति मुकेश अंबानी हैं। मुकेश अंबानी की दौलत 98.4 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया के दौलतमंद अरबपतियों की रैंकिंग में 11वें स्थान पर हैं। वहीं, दूसरे सबसे अमीर अरबपति गौतम अडानी हैं। गौतम अडानी की दौलत 74.5 बिलियन डॉलर है। तीसरे सबसे अमीर अरबपति अजीम प्रेमजी हैं। अजीम प्रेमजी की दौलत 38 बिलियन डॉलर है। 

इसके अलावा चौथे सबसे रईस अरबपति शिव नादर की दौलत 28.6 बिलियन डॉलर है। भारत के टॉप अरबपतियों की सूची में पांचवें स्थान पर राधाकिशन दमानी हैं। दमानी की दौलत 24.5 बिलियन डॉलर है। इसके अलावा छठवें सबसे अमीर अरबपति लक्ष्मी निवास मित्तल हैं। लक्ष्मी मित्तल की दौलत 21.8 बिलियन डॉलर है। इस तरह अगर भारत के टॉप 6 अरबपतियों की दौलत को भी जोड़ लें तो अकेले एलन मस्क की नेटवर्थ से कम ही है।

Leave a Reply

Next Post

ठीक है रजनीकांत की तबीयत, करीबी ने बताया कब तक मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 29 अक्टूबर 2021। सुपरस्टार रजनीकांत को गुरुवार की रात को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जैसे ही यह खबर सामने आई उनके फैन्स परेशान हो गए और उनकी सलामती की दुआ करने लगे। अब रजनीकांत के करीबी और अभिनेता वाई […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं