पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना में विस्फोट से राख में तब्दील हुआ घर, टीएमसी विधायक ने कहा- यह राजनीतिक घटना नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 30 मार्च 2022। पश्चिम बंगाल में बीरभूम हिंसा की आंच अभी ठंडी भी नहीं हुई है, इसी बीच दक्षिण 24 परगना के बसंती इलाके में मंगलवार शाम कथित रूप से एक घर को बम विस्फोट से उड़ा दिया गया। विस्फोट के कारण घर जलकर राख में तब्दील हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी बताया कि “विस्फोट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यह घर हमीजुद्दीन सरदार का था, जो कथित तौर पर घायल अवस्था में घर से भाग गया था। छह घंटे की मशक्कत के बाद सरदार अपने घर से एक किलोमीटर की दूरी पर मिला। पुलिस ने बताया कि उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

असामाजिक तत्वों का काम: टीएमसी विधायक
वहीं, इस मामले में बसंती इलाके के टीएमसी विधायक श्यामल मंडल का कहना है कि “इस घटना में कोई राजनीतिक रंग नहीं है, यह कुछ असामाजिक तत्वों का काम है। जांच के बाद पूरा मामला साफ हो जाएगा। इस घटना में जो भी शामिल है उसे गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि बीरभूम के रामपुरहाट इलाके के बोगतुई गांव में तृणमूल कांग्रेस के नेता भादू शेख की हत्या के बाद भीड़ द्वारा कथित तौर पर घरों में आग लगाने के बाद दो बच्चों सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी। कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा गठित एसआईटी को मामले के कागजात और उसके द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों को केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने का निर्देश देने के बाद सीबीआई ने शुक्रवार को बीरभूम (रामपुरहाट) हिंसा मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है।

Leave a Reply

Next Post

फिरोजाबाद में बड़ा सड़क हादसा: कैंटर ने मैक्स जीप में मारी टक्कर, हादसे में पांच की मौत, एक घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव फिरोजाबाद 30 मार्च 2022। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल है, जिसका आगरा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार