कनाडा में भारतीय छात्रों को मिल रही डिपोर्टेशन की धमकी…भारत सरकार ने जताई चिंता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 जून 2023। कनाडा में कुछ भारतीय छात्रों को कथित रूप से फर्जी प्रवेश पत्र जमा करने के लिए डिपोर्टेशन की धमकी दी जा रही है। भारतीयों छात्रों ने आरोप लगाया है कि उनको जबरदस्ती डिपोर्टे किया जा रह है। भारत सरकार ने कनाडा सरकार के सामने इस मुद्दे को उठाया और छात्रों की सरक्षा को लेकर चिंता जताई है। इसी बीच ओटावा से खबर आई है कि एक पंजाबी विद्यार्थी लवप्रीत सिंह की वतन वापसी पर कनाडा सरकार ने रोक लगा दी है। इस पर अपना प्रतिक्रिया देते हुए प्रवासी मामलों संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने शनिवार को खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले कई दिनों से इस मामले पर नजऱ रख रहे हैं और उनकी स्पष्ट हिदायतें हैं कि इन 700 विद्यार्थियों के हितों के लिए पंजाब सरकार जो भी कोशिश और प्रयत्न कर सकती है, वह किए जाएं। इन विद्यार्थियों में से अधिकतर पंजाबी हैं और मुख्यमंत्री की ओर से मिले निर्देशों को ध्यान में रखते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल ने जहां विद्यार्र्थियों के साथ वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए बात की थी वहां के प्रभावित विद्यार्थियों को मुफ़्त कानूनी सहायता देने का ऐलान भी किया था।

धालीवाल ने कहा कि बीते दिनों ही भारत के हाई कमिश्नर (ओटावा, ओंटार्यो) संजे कुमार वर्मा और कनाडा के हाई कमिश्नर ( दक्षिणी पश्चिमी, दिल्ली) श्री कैमरन मैके को पत्र लिख कर कनाडा से वापसी का सामना कर रहे इन विद्यार्थियों के मसले को हल करने की अपील की थी। धालीवाल ने कहा कि मैं पंजाबी मूल के सभी कनाडियन एम. पीज को भी पत्र लिखकर अपील की थी कि इन बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए वह पहलकदमी करें। धालीवाल ने उम्मीद व्यक्त कि बाकी विद्यार्थियों का मसला भी जल्द ही हल हो जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

सीएम गहलोत का दावा, बोले- जब से हमारी सरकार आई है विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 11 जून 2023। राजस्‍थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को दावा किया कि राज्य सरकार ने बीते साढ़े चार वर्ष में राज्‍य के विकास में कोई कसर नहीं रखी है और उसने जनता से किए अपने वादों को निभाया है। बयाना-रूपवास इलाके से […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां