वर्षा ने किया छत्तीसगढ़ का नाम विश्व स्तर पर रौशन,मंत्री डॉ.डहरिया ने दी बधाई : मंत्री के समक्ष वर्षा को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 19 जनवरी 2021। अपनी हुनर से तस्वीर गढ़ने वाली मंदिर हसौद की कुमारी वर्षा वर्मा को आज नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया के समक्ष गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र मिला। वर्षा ने पैरा एवं धान बीज के माध्यम से 10 अप्रैल 2020 को छत्तीसगढ़ महतारी की खूबसूरत तस्वीर बनाई थी। वर्षा की इस तस्वीर को न सिर्फ प्रशंसा मिली, इस उपलब्धि पर विश्व स्तर पर भी सम्मान मिला और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी नाम दर्ज हो गया।

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड  के अधिकृत संवाददाता श्रीमती सोनल राजेश शर्मा के द्वारा मंत्री डॉ. डहरिया के समक्ष उनके सरकारी कार्यालय में कु. वर्षा को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंत्री डॉ. डहरिया ने वर्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वर्षा ने विश्व स्तर पर मंदिर हसौद ही नहीं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने ने छत्तीसगढ़ महतारी को पैरा आर्ट के माध्यम से जिस तरह से प्रस्तुत किया है वह सचमुच तारीफ के काबिल है। उन्होंने वर्षा और मौके पर उपस्थित उनकी माता श्रीमती सीमा वर्मा सहित परिजनों को इस उपलब्धि पर बधाई भी दी। वर्षा ने बताया कि वह गर्ल्स डिग्री कालेज में बीएससी कम्पयूटर साइंस की छात्रा है और 2013 से पैरा आर्ट के माध्यम से अलग-अलग महापुरुषों एवं अन्य आकृति बना चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

बासमती की खुशबू से महका नरहर का घर-आँगन : तीन साल बाद बीजापुर के कोडोली गांव में हो रही है रबी फसल की तैयारियाँ

शेयर करे नहर लाईनिंग से 324 किसान हुए लाभान्वित और 293 हेक्टेयर रकबे की सिंचाई हुई पुनर्स्थापित खेती-किसानी के लिए महात्मा गांधी नरेगा और डी.एम.एफ. का अभिसरण इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजापुर 19 जनवरी 2021। बीजापुर के किसान नरहर नेताम का घर-आंगन आज बासमती चावल की खुशबू से महक उठा है। इनकी […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां