कोरोना से बड़ी राहत: तेजी से स्वस्थ हो रहे लोग, बीते 24 घंटों में केवल 10.2 हजार मामले, 243 की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 फरवरी 2022। देश में कोरोना महामारी का प्रसार तेजी से कम होता जा रहा है। संक्रमितों की संख्या में जहां भारी कमी हो रही है वहीं मृतकों का आंकड़ा भी तेजी से कम हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के  10,273 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 243 लोगों की मौत भी हुई। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब 1.11 लाख (1,11,472) सक्रिय मामले ही बचे हैं। सक्रिय मामलों में भारी कमी का मतलब है कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं महामारी की शुरुआत से अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4.22 करोड़ ( 4,22,90,921) हो गई है। रोजाना संक्रमण दर की बात करें तो यह घटकर केवल 1 फीसदी रह गई है जो कि राहत भरी खबर है।

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 440 नए मामले
दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 440 नए मामले सामने आए और महामारी से दो मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण की दर 0.83 प्रतिशत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक संक्रमण के 18,59,054 मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या 26,119 पर पहुंच गई है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना तोड़ रहा दम
राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 315 नए मामले सामने आए हैं और 477 व्यक्तियों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4,232 है।

महाराष्ट्र में भी समाप्ति की कगार पर कोरोना
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 893 नए मामले सामने आए हैं जबकि आठ लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटों में 1761 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के साथ अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 77,09,015 हो गई है।

कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 177 करोड़ के पार
कोविन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार शनिवार की शाम शाम छह बजे तक देशभर में अब तक टीके की कुल 177(1,77,44,08,129) करोड़ से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं।  

अब तक कुल 76 करोड़ से अधिक सैंपल टेस्ट किए जा चुके
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 10,22,204 सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं देश में महामारी के शुरुआत से लेकर अब तक कुल 76,67,57,518 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।  

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी बोले- पीएम गति शक्ति से देश के संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग होगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 फरवरी 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज डिपार्टमेंट फॉर प्रोमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम गति शक्ति योजना समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कीं। पीएम मोदी ने कहा […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल