पीएम मोदी ने कोलकाता तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मेघालय में किया योग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 जून 2026। 12वें विश्व योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में आम लोगों के साथ योग किया। इस दौरान उनके साथ पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी समेत उनके मंत्रीमंडल के कई सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान पीएम ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग दुनिया का सबसे बड़ा सामुदायिक उत्सव बन गया है, जो अलग-अलग देशों और संस्कृतियों के लोगों को एक साथ लाता है।

लोगों को समझाते नजर आए पीएम
कोलकाता में योग कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आस पास के लोगों को समझाते हुए भी नजर आए। उन्होंने अपने साथ योग कर रहे लोगों को कहा कि योग करने से आदमी 70 वर्ष की उम्र में 50 वर्ष का दिखता है।

मेघालय में मौजूद रहे रक्षामंत्री
योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां कोलकाता में मौजूद रहे। वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मेघालय में वायु सेना प्रमुख के साथ योग कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सेना के अधिकारियों के साथ योग किया।   

दिल्ली में मौजूद रहे शिक्षा मंत्री
नीट-री परीक्षा की तैयारियों के बीच योग कार्यक्रम में हिस्सा बनने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली में मौजूद रहे। यहां उन्होंने योगा किया।

वित्त मंत्री ने गुवाहाटी में किया योग
योग दिवस के मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने असम के गुवाहाटी में योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान वित्त मंत्री के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी योग करते नजर आए। 

महाराष्ट्र में मौजूद रहे केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री  
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र में अपने साथियों के साथ योग करते दिखे। बता दें कि गोयल मुंबई की एक सीट से लोकसभा के सांसद भी है। ऐसे में योग करने के लिए उन्होंने लोकसभा क्षेत्र को चुना।

पंजाब में दिखे भाजपा अध्यक्ष
योग दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पंजाब के जलंधर में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान वह पंजाब भाजपा के नेताओं के साथ योग करते नजर आए। 

प्रधानमंत्री के साथ योग करने के लिए लगी भीड़
विश्व योग दिवस के मौके पर कोलकाता में प्रधानमंत्री के साथ योग करने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ पहुंची। हालांकि प्रधानमंत्री के आस पास सुरक्षा-घेरा काफी मजबूत था और योग करने के लिए आए हुए लोगों की सुरक्षा जांच करने के बाद ही लोगों को कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति दी गई।

Leave a Reply

Next Post

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजी जाएंगी 65 हस्तियां: राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, जानें कौन-कौन शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 जून 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित होने वाले दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी, पार्श्व गायिका अलका याग्निक और क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत 65 प्रमुख हस्तियों को प्रतिष्ठित पद्म […]

You May Like

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय....|....योग दिवस पर नितिन नबीन का राजनीतिक संदेश: पंजाब में बदलाव तय, भाजपा सरकार बनने का समय दूर नहीं....|....दिल्ली-एनसीआर में दिखा योग का उत्साह, लोगों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का संकल्प....|....वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज पचासा जड़ा, प्रियांश के साथ दमदार साझेदारी....|....रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- सेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका भारत के मूल्यों का प्रमाण....|....'राष्ट्रपति की बात बेतुकी, आंतरिक मुद्दे पर बोलने का हक नहीं'; जरदारी को भारत की दो-टूक....|....देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजी जाएंगी 65 हस्तियां: राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, जानें कौन-कौन शामिल....|....पीएम मोदी ने कोलकाता तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मेघालय में किया योग....|.... 'ये इंसान के भीतर छिपी शक्ति को जगाने का विज्ञान', सद्गुरु बोले- मानसिक समस्याओं के लिए योग जरूरी....|....दूसरे प्रदेश के डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ को प्रदेश में रोजगार ,स्थानीय नर्सिंग स्टाफ को इजराइल  भेजने विज्ञापन अजब गजब फैसला