भारतीय नागरिकों की घर वापसी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लंदन, 11 अक्टूबर 2026। रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में भारतीय दूतावास ने रूसी ड्रोन हमले में बचाए गए भारतीयों पर जानकारी दी है। दूतावास ने बताया कि सोमवार को काला सागर में तुर्की के कार्गो जहाज एमवी रोयाद मम्मादोव पर हुए हमले के बाद बचाए गए तीन भारतीय नागरिक भारत के लिए रवाना हो गए हैं। मिशन ने शनिवार को बताया,’ तीन भारतीय नागरिक (साहिल संधू, अश्विनी कुमार और हरमन सिंह) आज (शनिवार) भारत के लिए रवाना हो गए।’ दूतावास ने उनकी वापसी में मदद के लिए हर जरूरी सहायता और सहयोग प्रदान किया। बयान में कहा गया है कि हम रोमानियाई अधिकारियों, कॉन्स्टैंटा काउंटी अस्पताल और रोमानियाई बचाव दलों का उनकी बहुमूल्य मदद, सहयोग और समर्थन के लिए दिल से आभार व्यक्त करते हैं।

तुर्की की एक कंपनी के इस जहाज पर (जो यूक्रेन के इजमेल बंदरगाह से इटली के रेवेना तक मक्का ले जा रहा था) सोमवार को रोमानिया की समुद्री सीमा के बाहर काला सागर में हमला हुआ। इस घटना में दो विदेशी नाविकों की मौत हो गई और कई क्रू सदस्य घायल हो गए। इसमें सभी तीन भारतीय नागरिक बच गए। हालांकि एक घायल हो गया था और उसे रोमानिया में इलाज मिला। हमले में मारे गए लोगों की राष्ट्रीयता के बारे में तुरंत पता नहीं चल सका।

सात अक्तूबर को दूतावास के प्रतिनिधि ने उन तीन भारतीय नागरिकों से मुलाकात की जिन्हें छह अक्तूबर को काला सागर में जहाज से बचाया गया था। दो लोगों को एक होटल में ठहराया गया, जबकि तीसरे व्यक्ति का कॉन्स्टैंटा के काउंटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिशन ने सात अक्तूबर को एक पोस्ट में बताया कि तीनों की हालत स्थिर है। दूतावास ने शिपिंग कंपनी के स्थानीय एजेंट के माध्यम से मोबाइल फोन जैसी जरूरी चीजें उपलब्ध कराईं और एक स्थानीय भारतीय रेस्तरां के जरिए भारतीय खाने का इंतजाम किया। 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने विजय के साथ मेट्रो में सफर किया

शेयर करेIIT-मद्रास के मंदिर में पूजा की; कहा- तमिलनाडु में नए भारत की झलक दिखती है इंडिया रिपोर्टर लाइव चेन्नई, 11 अक्टूबर 2026। पीएम मोदी ने चेन्नई में कहा कि मंदिरों से लेकर मेट्रो तक तमिलनाडु में नए भारत की झलक दिखती है। भारत अपनी सांस्कृतिक ताकत से प्रेरणा लेता […]

You May Like

पीएम मोदी ने विजय के साथ मेट्रो में सफर किया....|....भारतीय नागरिकों की घर वापसी....|....मां काछनदेवी और मां रैला देवी की पूजा के साथ बस्तर दशहरा शुरू....|....कोरबा के आरक्षक नरहरि पटेल की पत्थलगांव में मिली लाश....|....मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज....|....कोल इंडिया चेयरमैन ने किया एसईसीएल की गेवरा खदान का दौरा, ऑपरेटरों और श्रमिकों से की सीधी बातचीत....|....दिल्ली प्रदर्शन: सीजेपी का सरकार पर हमला....|....मजदूरी बढ़ाने की मांग: गल्ला मंडी में मजदूरों का धरना, सड़क की जाम....|....नगर निगम में अधिकारों की लड़ाई....|....देवरिया मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत