‘राजनीति 2′ को लेकर प्रकाश झा ने साझा की बड़ी अपडेट, नाना पाटेकर को बताया गंभीर कलाकार; बोले- वो निर्देशक…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 मार्च 2026। निर्देशक प्रकाश झा इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज ‘संकल्प’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में बातचीत में उन्होंने सीरीज की थीम, उसके भावनात्मक पक्ष और नाना पाटेकर के साथ काम करने के अनुभव साझा किए। इसके साथ ही प्रकाश झा ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बात की। इस दौरान उन्होंने ‘राजनीति 2’ और ‘आश्रम’ के नए सीजन पर बड़ी अपडेट साझा की।

क्या है ‘संकल्प’ की कहानी?
प्रकाश झा बताते हैं, ‘संकल्प’ शब्द अपने आप में बहुत गहरा है। इसका मतलब सिर्फ कोई निर्णय लेना नहीं, बल्कि उसमें एक प्रण होता है, एक विश्वास होता है और एक तरह की निष्ठा होती है। खासकर अगर हम गुरु और शिष्य के रिश्ते को देखें तो उसकी जो कड़ियां हैं, वो इसी विश्वास और प्रतिबद्धता से जुड़ी होती हैं। हमारी कहानी भी उसी भाव से निकलती है। इस रिश्ते के भीतर जो उम्मीदें, भरोसा और संघर्ष होते हैं, वही इस कहानी की बुनियाद बनते हैं।’

यह प्रोजेक्ट क्यों चुना?
इसके जवाब में प्रकाश झा ने कहा, ‘मेरी बेटी दिशा मेरे पास यह कहानी लेकर आई थीं। उनकी दोस्त रेशु नाथ ने इस पर काम किया था। जब हमने बैठकर इस कहानी पर विस्तार से बातचीत की तो लगा कि इसमें काफी संभावनाएं हैं। आगे इस पर काम करना दिलचस्प लगा और धीरे-धीरे यह एक बड़ा प्रोजेक्ट बनता चला गया।

नाना पाटेकर के साथ काम करके कैसा लगा? 
इस बारे में बात करते हुए प्रकाश ने कहा, ‘नाना के साथ काम करना हमेशा एक अद्भुत अनुभव होता है। वे बहुत सुलझे हुए और बेहद गंभीर कलाकार हैं। अपने किरदार को लेकर उनकी समझ गहरी होती है और वे तैयारी भी बहुत मन लगाकर करते हैं। जब कोई अभिनेता अपने काम को इतनी गंभीरता से लेता है, तो निर्देशक के लिए भी काम करना और दिलचस्प हो जाता है। सीरीज में नाना के अलावा जीशान, नीरज कपूर, कुब्रा और कई स्थानीय कलाकार भी हैं। सभी ने बहुत अच्छा काम किया है।

किन प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है?
‘राजनीति 2’ पर काम चल रहा है और उस पर सोच विचार जारी है। यह हाल ही में शुरू हुआ है इसलिए इस बारे में विस्तार से कुछ कहना थोड़ा जल्दबाजी होगी। कहानी को सही दिशा में विकसित होने में थोड़ा समय लगता है। बाकी आश्रम के अगले सीजन पर काम जारी है। इसकी राइटिंग जारी है। इसके अलावा कुछ थ्रिलर, प्रेम कहानियां और एजुकेशन से जुड़ी कहानियां भी हैं।

Leave a Reply

Next Post

इराक में हुए हमले में भारतीय की मौत, ईरानी सुसाइड बोट से टक्कर के बाद अमेरिकी तेल टैंकर में लगी आग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 मार्च 2026। इराक के खोर अल जुबैर बंदरगाह के पास बुधवार को एक अमेरिकी तेल टैंकर पर बड़ा हमला हुआ। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईरान की एक सुसाइड बोट […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर