146 यात्रियों से भरी फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान मची चीख पुकार, टला बड़ा हादसा…बाल-बाल बचे यात्री

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 06 अक्टूबर 2024। चेन्नई एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते रह गया। शनिवार को एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक विमान का टायर अचानक फट गया, जिससे हड़कंप मच गया। इस विमान में 146 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। बता दें कि यह विमान ओमान की राजधानी मस्कट से उड़ान भरकर आया था। जब विमान शाम को चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था, तभी अचानक इसके पिछले टायर में विस्फोट हो गया। टायर के फटने की आवाज से अंदर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन अच्छी बात यह है कि इस घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है। टायर फटने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। इस घटना के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

वापसी उड़ान रद्द
लैंडिंग के कुछ समय बाद, यह विमान मस्कट के लिए वापसी उड़ान भरने वाला था, लेकिन टायर फटने के कारण इस उड़ान को रद्द कर दिया गया। ओमान जाने वाले यात्रियों को आसपास के होटलों में ठहराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, टायर फटने की आवाज सुनकर यात्रियों में डर फैल गया था, लेकिन सभी को कोई नुकसान नहीं हुआ। यह विमान बोइंग (737-800 A40-BQ)  कंपनी का था। इस घटना ने एक बार फिर विमानन सुरक्षा के मुद्दों को सामने लाया है, लेकिन सभी यात्रियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Next Post

सहारनपुर में बवाल: शेखपुरा में नरसिंहानंद की टिप्पणी से नाराज मुस्लिम समाज ने पुलिस पर किया पथराव, फोर्स तैनात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सहारनपुर 06 अक्टूबर 2024। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना शिव शक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद के मुस्लिम समाज के खिलाफ विवादित बयान की आग सहारनपुर तक पहुंच गई है। शहर से सटे गांव शेखपुरा में महंत की टिप्पणी से आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोग […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं