दिल्ली में ‘जहरीली’ हवा, AQI 400 के पार, NCR तक वायु प्रदूषण का गंभीर स्तर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 नवंबर 2025। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, गाजीपुर इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 441 दर्ज किया गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। इस गंभीर स्तर के वायु प्रदूषण के कारण गाजीपुर सहित दिल्ली के कई हिस्सों में स्मॉग की मोटी चादर छाई हुई है। 

फरीदाबाद में जहरीली हवा से थोड़ी राहत
फरीदाबाद का प्रदूषण स्तर चिंताजनक बना हुआ है। बल्लभगढ़ में अपर्याप्त डेटा उपलब्ध है, जबकि एनआईटी क्षेत्र में 266 (गंभीर), सेक्टर 11 में 245 (खराब) और सेक्टर 30 में 205 एक्यूआई (मध्यम से खराब) दर्ज किया गया है। PM2.5 और PM10 मुख्य प्रदूषक हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बाहर कम समय बिताएं, मास्क पहनें और स्वास्थ्य प्रभावों से सावधान रहें। 

वायु प्रदूषण का गंभीर स्तर
वायु गुणवत्ता सूचकांक का 401 से 500 के बीच होना ‘गंभीर’ श्रेणी में गिना जाता है। इस स्तर का प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक होता है। गंभीर वायु प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, गले में खराश और अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और पहले से ही श्वसन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए यह स्थिति जानलेवा साबित हो सकती है। स्मॉग के कारण दृश्यता भी काफी कम हो जाती है, जिससे सड़क और हवाई यातायात पर भी असर पड़ने की आशंका रहती है।

दिल्ली-एनसीआर में इतना पहुंचा एक्यूआई
राजधानी में रविवार को हवा गंभीर श्रेणी की दहलीज पर पहुंच गई। सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 391 दर्ज किया गया जो हवा की बेहद खराब श्रेणी है। इसमें शनिवार की तुलना में 21 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 437 दर्ज किया गया जो गंभीर श्रेणी है। फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 237 दर्ज किया गया जो हवा की खराब श्रेणी है।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाला प्रदूषण 18.45 फीसदी रहा। इसके अलावा पराली जलाने से होने वाला प्रदूषण 2.47, निर्माण गतिविधियां से होने वाला 2.72 और आवासीय इलाकों की भागीदारी 4.63 फीसदी रही। सीपीसीबी के अनुसार, दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 373.3 और पीएम2.5 की मात्रा 215.8 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। मंगलवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार रह सकती है। कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा गंभीर और कई में बेहद खराब में रिकॉर्ड की गई।

Leave a Reply

Next Post

'टेस्ट को मजाक बना रखा है', मैदान पर कई बार कप्तान पंत ने खोया आपा, कुलदीप पर चिल्लाते दिखे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गुवाहाटी 24 नवंबर 2025। गुवाहाटी में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक अनोखा वाकया देखने को मिला, जब भारतीय कप्तान ऋषभ पंत मैदान पर अपने साथी खिलाड़ी कुलदीप यादव पर भड़कते हुए नजर आए। दरअसल, कुलदीप […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं