बचत योजनाओं पर ब्याज दर में कटौती का फैसला वापस, वित्त मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 अप्रैल 2021 । सरकार ने जो कल छोटी बचतों पर ब्याज दरें घटाई थी उसे आज वापिस ले लिया है। अब सभी छोटी बचतों पर पुरानी यानी 2020-21 की दरें लागू होंगी। कल  सरकार ने छोटी बचत पर ब्याज दरों में कटौती करके आम लोगों को बड़ा झटका दिया था। सरकार ने बचत खातों, पीपीएफ, टर्म डिपॉजिट, आरडी से लेकर बुजुर्गों के लिए बचत योजनाओं तक पर ब्याज दरों में कटौती कर दी थी। कहा गया था कि नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी और 30 जून 2021 तक प्रभावी रहेंगी। हालांकिं, आज सरकार ने इस फैसले को बदल दिया है।

इस बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्विट कर बताया कि 2020-21 की बीती तिमाही में जो दरें थी, वहीं दरें अब लागू होंगी। जो ऑर्डर कल पास किये गये थे, उन्हें बदल दिया गया है।

बचत खातों में जमा राशि पर वार्षिक ब्याज को 4 फीसदी से घटाकर 3.5 फीसदी कर दिया था। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) पर अब तक 7.1 फीसदी वार्षिक ब्याज को घटाकर 6.4 फीसदी कर दिया था। एक साल के लिए जमा राशि पर तिमाही ब्याज दर को 5.5 फीसदी से घटाकर 4.4 फीसदी किया गया था। बुजुर्गों को बचत योजनाओं पर अब 7.4 फीसदी की जगह केवल 6.5 फीसदी तिमाही ब्याज देने की घोषणा की गई थी।

ये नई दरें लागू की गई थी, अब पुरानी दरों पर ही ब्याज मिलेगा

एक साल के लिए टर्म डिपॉजिट पर 5.5 फीसदी की जगह 4.4 फीसदी ब्याज,  2 साल के लिए जमा राशि पर अब 5.5 फीसदी की जगह 5 फीसदी, 3 साल के लिए जमा राशि पर 5.5 फीसदी की जगह 5.1 फीसदी, 5 साल के लिए जमा राशि पर 6.7 फीसदी की जगह 5.8 फीसदी ब्याज कर दिया गया था। नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट पर 6.8 फीसदी की बजाय केवल 5.9 फीसदी ब्याज, किसान विकास पत्र पर 6.9 फीसदी की जगह 6.4 फीसदी ब्याज और सुकन्या समृद्धि योजना पर भी ब्याज दर को 7.6 फीसदी से घटाकर 6.9 फीसदी कर दिया गया था। अब पुरानी दरें जो 31 मार्च 2021 को थी, वहीं मानी जाएंगी।

Leave a Reply

Next Post

आदिवासी मासूम बालक अपनी मिठाई की खवाहिश में जंगल से महुआ फूल नंगे पाव कांवर मे ढोकर ला रहा है, मासूम को नही मालूम कि इस महुआ फूल की खरीदी-बिक्री में लाखों करोड़ों का व्यापार भी होता है

शेयर करे साजिद खान कोरिया (छत्तीसगढ़) 01 अप्रैल 2021 (इंडिया रिपोर्टर लाइव)। – ये आदिवासी मासूम बालक अपनी मिठाई खरीदने के लिए जंगल से महुआ फूल चुनकर इकट्ठा किया है। नंगे पांव मार्च महिने की गरमी के खडी धूप में परिवार के साथ जंगल जाकर महुआ फूलों को चुनकर लाया […]

You May Like

एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक....|....रामायण एडवांस बुकिंग: रणबीर की फिल्म ने कमाए 7 करोड़ रुपये....|....रूसी जेल में टूट गए थे स्टीफन हबर्ड....|....संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक