राम मंदिर में पकड़ा गया कश्मीरी अबू शेख, खुफिया एजेंसियों से मिले अहम इनपुट; अयोध्या में अलर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अयोध्या 11 जनवरी 2026। अयोध्या स्थित राम मंदिर में संदिग्ध व्यक्ति के मिलने के बाद पुलिस देर रात तक इंटेलिजेंस ब्यूरो, सीआरपीएफ समेत कश्मीर की अन्य एजेंसियों के संपर्क में रही। पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी एजेंसियों ने पकड़े गए व्यक्ति के संदिग्ध गतिविधियों में शामिल न होने के संकेत दिए हैं। फिर भी पुलिस इसे लेकर अलर्ट है। पुलिस की छानबीन में पता चला कि पकड़ा गया अबू अहमद शेख शनिवार की सुबह पटना से आगरा जाने वाली एक ट्रेन से अयोध्या पहुंचा था। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से ट्रेन से उतरकर वह सीधे राम मंदिर गया था। उसके परिजनों से भी पुलिस ने संपर्क साधा है। पता चला है कि वह काफी पहले से अखरोट बेचने का काम करता था और मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखता है। परिजनों ने भी उसे मानसिक मंदित बताया है। पुलिस ने उसके बेटे को बुलाया है, जो वहां से रवाना हो चुका है।

उधर, मामले के बाद जिले में पुलिस ने सक्रियता बढ़ाई है। अयोध्या धाम के दोनों पुलिस थानों में सघन छानबीन शुरू हुई है। बाहर से आकर जिले में किसी तरह का कारोबार करने वाले सभी व्यक्तियों का सत्यापन कराया जा रहा है। ठेले-खोमचे और फेरी लगाने वालों पर विशेष नजर है। वह कहां रहते हैं, उनकी गतिविधि क्या है आदि की जानकारी ली जा रही है।

उन्हें शरण देने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। अयोध्या धाम के सभी होटल, धर्मशालाओं आदि में ठहरे लोगों का सत्यापन किया गया है। संचालकों को सभी आगंतुकों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान में हिंदू किसान की हत्या, ऐतिहासिक प्रदर्शन से मचा बवाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 जनवरी 2026। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक जमींदार ने अपनी जमीन पर झोपड़ी बनाने के कारण 23 वर्षीय हिंदू किसान की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद हिंदू समुदाय ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किए। बदीन […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग