सलमान खान से मिलने आये भूटान के फैन की चमकी किस्मत, ‘राधे’ में मिल गया ये खास रोल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की दुनिया भर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सलमान को कोई ‘भाईजान’ तो कोई ‘सल्लू’ कहकर बुलाता है। आज सलमान की फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ रिलीज़ होने की पूरी तैयारियों में हैं। ईद के मौके पर सलमान ने फैन्स के लिए खास तोहफा पेश करने का मन बनाया है। लेकिन इस फिल्म से जुड़ा एक ऐसा खास किरदार भी है जिसकी रियल लाइफ की कहानी भी काफी दिलचस्प है। कभी सलमान के साथ सेल्फी लेने वाले एक फैन को सलमान के साथ काम करने का मौका जो मिला है।

दरअसल सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म में ‘विलेन’ का रोल निभा रहे संगे शेल्त्रिम सलमान के बड़े फैन हैं। इस फैन की किस्मत इस तरह चमकी कि उसे सीधे बॉलीवुड में एंट्री करने का मौका मिल गया वो भी सलमान खान जैसे सुपरस्टार के साथ। सलमान ने इस फैन से इम्प्रेस होकर अपनी फिल्म में उन्हें बड़ा ब्रेक दिया है। 

संगे सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं और बचपन से वह सलमान को फॉलो करते हैं। संगे का कहना है कि जब सलमान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ आई थी, तब वो सिर्फ 7 साल के थे।  संगे ने सलमान के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बताया कि 2019 में वह मुंबई आए थे और इसी दौरान उनके एक दोस्त ने उन्हें सलमान खान से ‘दबंग 3’ के सेट पर मिलवाया था। 

उन्होंने बताया कि -हम दोनों ही बॉडी बिल्डर हैं इस सिलसिले में भी हमारी बातचीत हुई थी। लेकिन इसके बाद संगे वापस भूटान चले गए और एक दिन उसके दोस्त का मुंबई से कॉल आया और उसने कहा कि सलमान खान तुम्हें याद कर रहे है और तुमसे मिलना चाहते हैं। हालांकि मुझे कॉल पर ही बता दिया गया कि उन्हें सलमान की फिल्म ‘राधे’ में एक रोल मिलने वाला है। भूटान के रहने वाले संगे के लिए ये किसी सपने के सच होने जैसा है क्योंकी जिस स्टार के वो फैन रहे आज वो उन्हीं के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं। 

जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म में वह रणदीप हूडा और गौतम गुलाटी के साथ एक विलेन के रूप में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें ये फिल्म ZeePlex पर इस फिल्म की स्ट्रीमिंग गुरुवार 13 मई को दोपहर 12 बजे से शुरू हो सकती है। बता दें कि यह फिल्म ऑनलाइन फ्री देखने को नहीं मिलेगी बल्कि दर्शकों को इसके लिए पैसे चुकाने होंगे। यह फिल्म Pay Per View के हिसाब से आएगी। फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमे सलमान खान के साथ दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।  सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित है।

Leave a Reply

Next Post

गाबा टेस्ट को लेकर टिम पेन ने टीम इंडिया पर साधा निशाना, बोले- विरोधी टीम का ध्यान भटकाने में माहिर हैं भारतीय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 मई 2021। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन ने भारतीय क्रिकेट टीम पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इस चीज में माहिर है कि कैसे विरोधी टीम का ध्यान ऐसी बातों से भटकाना है, जो मायने ही नहीं रखती हैं। पेन का […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़