गोयल बोले- US से व्यापार समझौते से डाटा सेंटर-एआई को मिलेगा बढ़ावा, आईसीटी उत्पादों का आयात संभव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 फरवरी 2026। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि डाटा सेंटर के विकास और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को बढ़ावा देने के लिए भारत को अमेरिका से सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) उत्पादों की जरूरत है। उन्होंने इसे भारत के लिए समय की मांग बताया।

पीयूषण गोयल क्या कहा?
भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते के तहत भारत ने अमेरिकी चिकित्सा उपकरण के व्यापार में आ रही पुरानी बाधाओं को दूर करने और आईसीटी उत्पादों पर लागू प्रतिबंधात्मक आयात लाइसेंस प्रक्रिया को समाप्त करने पर सहमति जताई है। इसके अलावा, समझौते के लागू होने के छह महीने के भीतर यह तय किया जाएगा कि अमेरिकी या अंतरराष्ट्रीय मानक और परीक्षण आवश्यकताएं भारतीय बाजार में स्वीकार्य होंगी या नहीं।

गोयल ने बताया समझौता लागू होने से क्या फायदा होगा?

  • गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी आत्मनिर्भरता के लिए एनविडिया चिप्स, एआई उपकरण और डाटा सेंटर से जुड़े उत्पाद बेहद अहम हैं।
  • उन्होंने इसे भारत के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि अमेरिका इन महत्वपूर्ण आईसीटी उत्पादों की आपूर्ति पर सहमत हुआ है।
  • मंत्री के अनुसार, इन आयातों से डाटा सेंटर, एआई और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे आधुनिक क्षेत्रों में घरेलू उद्योगों के लिए नए अवसर खुलेंगे।
  • भारत अमेरिका से उच्च गुणवत्ता की चिप्स, उपकरण और उन्नत मशीनरी आयात कर सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

जब अमिताभ को कहा गया ‘थर्ड रेट एक्टर’, बिग बी ने साझा किया बुरा अनुभव, साधा विदेशी सोच पर निशाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 फरवरी 2026। शुक्रवार को अमिताभ बच्चन ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए अंडर-19 क्रिकेट टीम को वर्ल्डकप जीतने पर बधाई दी। भारत की अंडर-19 पुरुष क्रिकेट टीम ने बीते गुरुवार को इंग्लैंड को हारकर अंडर-19 विश्वकप की ट्रॉफी अपने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल