फिन एलेन ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, एक कैलेंडर वर्ष में तीन टी20 शतक लगाने वाले पहले कीवी खिलाड़ी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 मई 2026। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में दमदार बल्लेबाजी की। कम लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर के लिए एलेन ने धुआंधार बल्लेबाजी की और वह आईपीएल में अपना पहला शतक लगाने में सफल रहे। एलेन इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और वह आखिरकार अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहे। इसके साथ ही एलेन ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। 

आईपीएल में शतक लगाने वाले दूसरे कीवी बल्लेबाज
एलेन एक कैलेंडर वर्ष में तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस साल बीबीएल में पर्थ स्कोर्चर्स के लिए खेलते हुए 101 रन बनाए थे, जबकि टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के लिए नाबाद 100 रन की पारी खेली थी। अब आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते हुए उन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली। एलेन आईपीएल में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले ब्रैंडन मैकुलम दो अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगा चुके हैं। मैकुलम ने केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक-एक शतक लगाए हैं। 

केकेआर के लिए शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज
एलेन केकेआर के लिए आईपीएल में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इस फ्रेंचाइजी के लिए अब तक ब्रेंडन मैकुलम, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन और एलेन ने ही शतकीय पारी खेली है। मैकुलम ने 2008 में आरसीबी के खिलाफ नाबाद 158 रन बनाए थे। वहीं, वेंकटेश ने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 104 और सुनील नरेन ने 2024 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 109 रनों की पारी खेली थी। वहीं, एलेन एक आईपीएल पारी में केकेआर के लिए सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे ज्यादा छक्के एक पारी में केकेआर के लिए मैकुलम और आंद्रे रसेल ने लगाए हैं। मैकुलम ने 2008 में आरसीबी के खिलाफ 13 छक्के और रसेल ने 2018 में सीएसके के खिलाफ 11 छक्के लगाए थे।

Leave a Reply

Next Post

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हादसा: भारतीय चालक दल की नाव में लगी आग, एक की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 मई 2026। होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक भारतीय नाविक की मौत हो गई है। इसके साथ ही कई अन्य घायल हो गए हैं। दरअसल, यह हादसा  एक लकड़ी की नाव में आग लगने से हुई है। यह जानकारी एक सरकारी सूत्र ने […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ