होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हादसा: भारतीय चालक दल की नाव में लगी आग, एक की मौत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 मई 2026। होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक भारतीय नाविक की मौत हो गई है। इसके साथ ही कई अन्य घायल हो गए हैं। दरअसल, यह हादसा  एक लकड़ी की नाव में आग लगने से हुई है। यह जानकारी एक सरकारी सूत्र ने शनिवार को दी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुई घटना के बाद 17 अन्य भारतीय चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया। यह भी बताया कि आग लगने के सटीक कारण का अभी पता लगाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, चालक दल के सदस्यों को उस क्षेत्र से गुजर रहे एक जहाज ने बचाया। यह घटना होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ती शत्रुता के बीच हुई है, जो फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जिससे होकर दुनिया की तेल आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा गुजरता है।

चार लोग गंभीर रुप से झुलसे
एक सूत्र ने बताया, ‘सामान्य माल से लदी एक लकड़ी की नाव, जिसमें 18 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे, कल होर्मुज जलडमरूमध्य के पास आग लगने के बाद पलट गई।’ सूत्र ने बताया, ‘इस घटना में नाव पर सवार एक भारतीय की मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस गए। घायलों का दुबई में इलाज चल रहा है और वे सुरक्षित हैं।’


भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने मुलाकात की
एक अन्य सूत्र ने बताया कि दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने कल रात बचाए गए भारतीय नागरिकों से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि वाणिज्य दूतावास नाव मालिक के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

Leave a Reply

Next Post

'भाजपा के अत्याचारों के आगे पंजाब नहीं झुकेगा', ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र पर बरसे अरविंद केजरीवाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 मई 2026। पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर शनिवार सुबह ईडी की रेड हुई। जिसके बाद अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल