दिल्ली सरकार का एक साल पूरा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रिपोर्ट कार्ड किया पेश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 फरवरी 2026। दिल्ली की भाजपा सरकार ने आज अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है, इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकार का एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में, मुख्यमंत्री ने पिछले एक वर्ष में किए गए कार्यों और प्रदेश के विकास के लिए उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘आज सरकार को एक साल पूरा हुआ है। शायद इसी समय हम इस सचिवालय में पहुंचे थे। आज की यह रिपोर्ट कार्ड हमारे एक वर्ष के तथ्य है। यह सरकार वादों की नहीं बल्कि काम की सरकार है। हमने एक वर्ष में दिल्ली को ठहराव की ओर ले जाने की कोशिश की है। हमने कागज कम और काम ज्यादा के पैटर्न को फॉलो किया। हमने अपनी पहली कैबिनेट में आयुष्मान योजना पर काम किया था। हमने 10 लाख का हेल्थ कवर दिया। हमने अटल कैंटीन को इस विजन के साथ शुरू किया ताकि कोई भूखा न सोए। दिल्ली में 70 अटल कैंटीन शुरू की गई है।’

सीएम ने बताया, ‘पिछली कैबिनेट बैठक में हमने आयुष्मान योजना को लागू किया। इस एक वर्ष में हेल्थ कवर के लिए 7 लाख लोग पंजीकृत हुए और 30,000 से अधिक लोगों ने आयुष्मान और वय वंदना योजना के माध्यम से लाभ प्राप्त किया। आज दिल्ली में 70 अटल कैंटीन संचालित हो रही हैं, जहां 5 रुपये में गरीबों, श्रमिकों और मजदूरों को सम्मानजनक तरीके से भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। झुग्गीवासियों के लिए हमने 700 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है, ताकि झुग्गियों में भी नाली, खड़ंजा, पार्क, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।’

Leave a Reply

Next Post

सरकारी दफ्तर बिजली बिल चुका नहीं रहे, घाटा बता कर जनता से वसूला जा रहा है - दीपक बैज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ सरकार को बिजली विभाग की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि यह सरकार लाइन लॉस और बिजली चोरी रोक नहीं पा रही है, सरकारी विभागों पर ही करोड़ों का बिल भुगतान बकाया है, भाजपा […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़