महात्मा गांधी के परपोते की सत्याग्रह पदयात्रा शुरू, बोले- RSS ने फैलाई नफरत, मोहब्बत का देंगे संदेश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 सितंबर 2025। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने सोमवार कहा कि वह संविधान को मजबूत करने और उसे बचाने के लिए सत्याग्रह पदयात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम यह पदयात्रा समाज और राजनीति में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और उसके सहयोगी सगंठनों की ओर से फैलाई जा रही नफरत के खिलाफ मोहब्बत का संदेश लेकर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर नफरत बढ़ी तो यह देश की एकता को नुकसान पहुंचाएगी। तुषार गांधी ने कहा, यह यात्रा समाज में प्रेम, भाईचारे और सांविधानिक मूल्यों को बचाने का प्रयास है। 

वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने कहा, हम आरएसएस की छुआछूत और भेदभाव को लेकर बनाई गई विभाजनकारी नींव को चुनौती देने के लिए यह पदयात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा, इस पदयात्रा का मकसद हर भारतीय को संविधान और सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों के प्रति जागरूक करना और उसे अपनाने के लिए प्रेरित करना है। सपकाल ने कहा कि यह पदयात्रा संविधान की रक्षा, समानता और सामाजिक समरसता के लिए है, ताकि भारत का लोकतांत्रिक ढांचा बचा रहे। 

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश, बिहार केरल समेत ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट; महाराष्ट्र में 24 घंटे में 10 लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 सितंबर 2025। लौटता मानसून मध्य प्रदेश से लेकर बिहार और गुजरात से लेकर महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के ज्यादातर राज्यों में कहर बरपा रहा है। महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल