ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को राहत, मुंबई कोर्ट ने दी जमानत

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 23 नवंबर 2020। ड्रग केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को जमानत मिल गई है। आपको बता दें कि शनिवार (21 नवंबर) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में भारती के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान वहां से गांजा बरामद किया गया था. पूछताछ में भारती सिंह ने कबूला कि उन्होंने ड्रग्स लिए थे।

कॉमेडियन भारती सिंह को करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद देर रात उनके पति हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। रव‍िवार को सबसे पहले भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया को मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया गया और सुबह 11.30 बजे भारती और हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई ।

दो ड्रग पेडलर्स के साथ भारती सिंह और उनके पति हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई. कोर्ट से एनसीबी ने भारती के पति हर्ष की रिमांड मांगी थी लेकिन उसको कामयाबी नहीं मिल पाई। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जबकि दो पेडसर्स की रिमांड एनसीबी को मिल गई है।

कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था. भारती सिंह को कल्याण जेल और हर्ष को टलोजा जेल में रखा गया था। इसके बाद भारती और उनके पति हर्ष ने किला कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। आज सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति को राहत देते हुए जमानत दे दी है।

गौरतलब है कि सुशांत राजपूत की मौत के बाद से ही ड्रग्स मामले में एनसीबी काफी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। एक के बाद एक कर कई सारे बॉलीवुड स्टार्स एनसीबी के जाल में फंसते नजर आए. रिया चक्रवर्ती को हिरासत में लिया गया।

इसके बाद दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और रकुल प्रीत का नाम भी सामने आया और उनसे पूछताछ की गई। इसके अलावा एक्टर अर्जुन रामपाल के घर भी छापेमारी हुई थी और उनके ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया था। 

Leave a Reply

Next Post

साल 2023 में G20 समिट की मेजबानी भारत करेगा, अगले दो साल इन देशों में होगा आयोजन

शेयर करेसऊदी अरब में हुए 15वें G20 शिखर सम्मेलन का समापन, अब 2021 में इटली में होगा अगला सम्मेलन 2022 में इंडोनेशिया और 2023 में जी-20 समिट की मेजबानी करेगा भारत, पहले 2022 में होना था आयोजन G-20 समिट के समापन पर पीएम मोदी ने सऊदी अरब की तरफ से […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां