ट्रंप के संघर्ष रोकने का दावा फेल, थाई सेना ने सीमा पर फिर बरसाए बम; इमारतें-पुल तबाह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडियारिपोर्टर लाइव

बैंकॉक 13 दिसंबर 2025। थाईलैंड और कंबोडिया के बीज जारी सीमा संघर्ष में आयदिन नए-नए मोड़ सामने सामने आ रहे है। एक तरफ जहां बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वो एक फोन पर ये संघर्ष रुकवा देंगे। वहीं दूसरी ओर ताजा अपडेट ये है कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर हमले और तेज होते नजर आ रहे हैं। आज यानी शनिवार को भी थाईलैंड की सेना ने कंबोडिया सीमा के पास हवाई हमला किया। जानकारी के मुताबिक, थाई वायुसेना ने दो एफ-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल करते हुए कई ठिकानों पर बम गिराए। मीडिया रिपोर्टस की माने तो स्थानीय समयानुसार शनिवार की सुबह 5:50 बजे, थाई सेना ने कंबोडिया के पश्चिमी प्रांत बट्टमबोंग के त्मोर दा शहर के एक होटल की इमारत को निशाना बनाकर एक बम गिराया। इसके पांच मिनट बाद, 5:55 बजे उसी इलाके में एक और होटल इमारत पर बमबारी की गई।

होटल के बाद पुलों को थाई सेना ने बनाया निशाना
इस हमले के बाद थाई सेना के हमले का रुख पुलों की ओर हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुबह 6:02 बजे थाई सेना ने चेई चोम्नास पुल पुल को नष्ट करने के लिए एक बम गिराया। 6:07 बजे उसी पुल पर दूसरा बम गिराया गया। फिर 6:12 बजे, चेई चोम्नास के पुराने पुल (ओल्ड ब्रिज) को निशाना बनाते हुए एक और बम गिराया गया।

टंप ने क्या किया था दावा?
बता दें कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच बढ़ते सीमा विवाद को देखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिनों बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि वह एक फोन कॉल करके थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जारी संघर्ष को रोक देंगे। ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया था कि वह ताकत के दम पर शांति स्थापित कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

लूथरा बंधुओं को भारत लाने की प्रक्रिया तेज, भारतीय और थाई अधिकारियों के बीच बातचीत जारी

शेयर करे इंडियारिपोर्टर लाइव बैंकॉक 13 दिसंबर 2025। उत्तर गोवा के ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में बीते छह दिसंबर को हुए अग्निकांड के मामले ने देशभर को झकझोर कर रख दिया। कारण है कि इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटन के बाद थाईलैंड भाग गए क्लब मालिक […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग