संभल में दंगाइयों की ‘सर्जरी’ जारी, हिंसा में शामिल 2 और आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

संभल 11 जनवरी 2025। संभल हिंसा के आरोपियों की धर पकड़ तेज हो गई है। पुलिस ने 24 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक 56 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आपको बता दें कि संभल सदर इलाके में 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान बवाल हुआ था। उस वबाल में चार लोगों की मौत हुई थी। जबकि 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। हालांकि पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 नामजद और 2750 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। संभल हिंसा के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार तलाश कर रही है। 

शुक्रवार को सदर कोतवाली पुलिस ने संभल हिंसा के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में संभल के ASP श्रीश चंद्र ने बताया कि कोतवाली संभल में विगत 24 नवंबर को हुई हिंसा के मामले में अभी तक 56 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से एक असद और दूसरा दिलनवाज निवासी कोट गर्वी है। इन आरोपियों की सीसीटीवी के माध्यम से पहचान की गई। साथ ही अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन आरोपियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

Leave a Reply

Next Post

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ, अयोध्या में श्रद्धा और विकास का संगम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अयोध्या 11 जनवरी 2025। अयोध्या में रामलला के अपने जन्मस्थान पर विराजने की शुक्रवार (पौष शुक्ल द्वादशी) को पहली वर्षगांठ है। इस एक साल में अयोध्या में न केवल विकास की गंगा बही है, बल्कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं