IPL 2021 का पूरा शेड्यूल जारी, 9 अप्रैल को होगी शुरुआत, 30 मई को होगा फाइनल ,पहले मैच में कोहली और रोहित में टक्कर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का पूरा शेड्यूल घोषित कर दिया। यह टूर्नमेंट इस बार भारत में ही खेला जाएगा। करीब दो साल बाद आईपीएल भारत लौट रहा है। इस बार अहमदाबाद, बेंगलुरू, चेन्नै, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में इस टूर्नमेंट के मैचों का आयोजन किया जाएगा।

सीजन का पहला मैच 9 अप्रैल 2021 से चेन्नै में होगा। यहां मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला होगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल के प्लेऑफ और 30 मई 2021 को यहीं पर फाइनल खेला जाएगा। इसी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पिंक बॉल टेस्ट मैच खेला गया था। अब पहली बार यहां पर आईपीएल का मैच खेला जाएगा।

लीग स्टेज में हर टीम चार मैदानों पर मुकाबले खेलेगी। 56 लीग मैचों मे से चेन्नै, कोलकाता, मुंबई और बेंगलुरू में 10-10 मैच होंगे वहीं अहमदाबाद में 8 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार के आईपीएल की खासियत यह है कि सभी मैच न्यूट्रल वैन्यू पर खेले जाएंगे। कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान पर कोई मुकाबला नहीं खेलेगी। हर टीम छह में से चार मैदानों पर अपने लीग स्टेज के मैच खेलेगी।

IPL 2021 का पूरा शेड्यूल

Leave a Reply

Next Post

कई बीमारियों और इंफेक्शन का इलाज सोयाबीन में जाने इसे खाने के फायदे और नुकसान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सोयाबीन में कई बीमारियों और इंफेक्शन का इलाज छिपा है। सोयाबीन प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होता है। इसमें मिनरल्स के अलावा, विटमिन बी कॉम्प्लेक्स और विटमिन ए की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए आम लोगों से लेकर जिम करने वाले लोग भी […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग