मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की धर्मपत्नी श्रीमती सरला देवी शुक्ल की शोकसभा में हुए शामिल

indiareporterlive
शेयर करे

स्वर्गीय श्रीमती सरला देवी शुक्ल के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 रायपुर 17 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर के बूढ़ापारा स्थित राधेश्याम भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सरला देवी शुक्ल की शोक सभा में शामिल हुए । 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वर्गीय श्रीमती सरला देवी शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी । उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल अनेक बड़े पदों पर रहे और अपने जीवन का आधा दशक से भी अधिक का समय राजनीति में व्यतीत किये परन्तु श्रीमती शुक्ल पर कभी भी राजनीति का असर नहीं पड़ा, वे हमेशा एक गृहणी ही रहीं । वे अपने नाम सरला के अनुरूप सदैव ही बहुत सरल, मृदुभाषी और मिलनसार रहीं । जब भी उनसे मुलाकात हुई एक मातृवत स्नेह मिला । उनके जाने से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है । मैं इस अवसर पर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ । साथ ही ईश्वर से परिवार को दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ । शोक सभा मे दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय श्रीमती सरला देवी शुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, रमेशचंद्र शुक्ल, रमेश वर्ल्यानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Next Post

गुरु उस्ताद गुलाम मुस्तफा का 89 साल में हुआ निधन, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भारतीय शास्त्रीय गायक उस्ताद गुलाम मुस्तफा का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। जो सुकून उस्ताद खान साहब को लाइव सुनने में मिलता था वो अब कभी नहीं मिलेगा। उस्ताद गुलाम मुस्तफा के निधन पर सिनेमाजगत की जानी मानी हस्तियों लता मंगेशकर […]

You May Like

राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान....|....गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार....|....शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण....|....यूरोप में विरोध की लहर: अल्बानिया में आठवें दिन भी झड़पें....|....रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा....|....जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल....|....परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग