यात्रा के लिए सुविधाजनक रही ट्रेन, अब जनता के लिए बनी दुविधाजनक

Indiareporter Live
शेयर करे

रेलवे मामले पर मोदी सरकार कर रही सीना जोरी, कांग्रेस के आंदोलन के बाद भी रेलवे कह रही कि हम ट्रेन रद्द करेंगे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 16 सितंबर 2023। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रकाश मणी वैष्णव ने कहा कि ने कहा कि निजीकरण की भूख से मोदी सरकार निरंकुश हो चुकी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस द्वारा जनता की असुविधा दूर करने हेतु किए गए आंदोलन के बाद भी रेलवे सीना तानकर कह रही है कि हम ट्रेन रद्द करेंगे। जिस ट्रेन को कांग्रेस सरकारों में सबसे सुविधाजनक और सस्ता यात्रा का साधन माना जाता था उस साधन से यात्री हलकान हो चुके हैं। कांग्रेस की सरकारों में रेलवे को विकसित एवं व्यापक बनाकर एक सेवा के रूप में संचालित किया जाता था मगर मोदी सरकार में रेलवे को लाभकारी संस्था बनाने के लिए और उसके बाद अपने उद्योगपति मित्रों को बेचने के लिए यात्री ट्रेनों को लगातार रद्द किया जा रहा है और माल गाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है। वृद्ध, विकलांग एवं छात्रों को यात्रा शुल्क में जो छूट दी जाती थी उसे भी मोदी सरकार द्वारा खत्म कर दिया गया है। अमृत भारत योजना के तहत देश भर के 508 रेलवे स्टेशनों का सौंदरयीकरण, कायाकल्प करने की बात कहने वाली मोदी सरकार को यह समझना चाहिए कि देश की जनता स्टेशनों में घूमने के लिए नहीं जाती है बल्कि इसलिए जाती है ताकि वो अपने कार्यस्थल, घर, अपने परिजनों के पास, अस्पताल आदि जगहों पर अविलंब समय पर पहुंच सके। बीते केवल कुछ महीनो में ही 2600 से अधिक ट्रेन रद्द हो चुकी है। 3 दिन पहले ही बिना कोई उचित कारण बताए 30 ट्रेनों को रद्द किया गया है। कभी ट्रेन को अचानक बीच में रोक कर ही रद्द घोषित कर दिया जाता है तो कभी महीनों पहले आरक्षित टिकट को रद्द कर दिया जाता है। देश का सबसे विश्वसनीय यात्रा का साधन रेलवे अब यात्रियों के लिए सरदर्द बन चुका है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रकाश मणी वैष्णव ने कहा कि  ने कहा कि कांग्रेस द्वारा इस अव्यवस्था पर सवाल करने पर भाजपा के नेता और छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसद व विधायक अजीब अजीब बहाने बताते नजर आते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता के वोटो से चुने हुए भाजपा के जनप्रतिनिधि इस अव्यवस्था पर जनता के खिलाफ और अव्यवस्था के साथ खड़े दिखाई देते हैं। रेलवे व्यवस्था को इस कदर बेतरतीब बनाने वाली भाजपा से जनता 2023 और 2024 के चुनाव में बुरी तरह बदला लेगी।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस ने शुरू किया अत्याधुनिक वॉर रूम, आधुनिक तकनीक के ज़रिए सीधी बूथ तक पहुंच

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 16 सितंबर 2023। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के चुनावी वॉर रूम का उद्घाटन किया।इस वॉर रूम में अलग-अलग विशेषज्ञता रखने वाले लोग जुड़े हुए हैं, यही […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार