‘घर में घुसकर मारा है’, जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में बैठकर पाकिस्तान को ही दिखाया आईना तो कंगना रनौत ने की तारीफ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 फरवरी 2023। कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच मनमुटाव की खबरें अक्सर आती रहती हैं. दिग्गज गीतकार ने अभिनेत्री के खिलाफ मानहानि का दावा भी किया हुआ है. इतना ही नहीं खुद कंगना रनौत कई मौकों पर जावेद अख्तर के खिलाफ बोल चुकी हैं, लेकिन इस बार अभिनेत्री ने गीतकार की तारीफ की है. उन्होंने जावेद अख्तर के लिए कहा है कि मां सरस्वती की उन पर काफी कृपा है. यह तारीफ कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर की है. दरअसल जावेद अख्तर का एक वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो को ट्विटर पर उनके चाहने वालों ने शेयर किया है. जावेद अख्तर का यह वीडियो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का है. इस वीडियो में वह पाकिस्तान की अपने तीखे शब्दों में आलोचना करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए कंगना रनौत ने जावेद अख्तर की तारीफ की है. उन्होंने गीतकार के लिए अपने ट्वीट में लिखा, ‘जब मैं जावेद साहब की पॉइट्री सुनती हूं तो लगता था कि ये कैसे मां सरस्वती जी की इन पर इतनी कृपा है. लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में तभी खुदाई होती है उनके साथ में. जय हिंद.’

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में जावेद अख्तर को टैग करते हुए लिखा, ‘घर में घुसकर मारा है.’ जावेद अख्तर की तारीफ करता देख कंगना रनौत के फैंस भी काफी हैरान हैं. कई सोशल मीडिया यूजर और तमाम फैंस कमेंट के जरिए उनकी तारीफ कर रहे हैं. आपको बता दें कि साल 2021 में जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के एक बयान को झूठा बताते हुए उन पर मानहानि का मामला दर्ज किया था. जिसके बाद अभिनेत्री को कानून लड़ाई लड़नी पड़ी है।

Leave a Reply

Next Post

सरकार की मंजूरी के बाद 8 साल में तैयार होगा ब्रह्मोस का हाइपरसोनिक संस्करण, विनाश करने में सक्षम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 फरवरी 2023। सरकार की मंजूरी मिलने पर ब्रह्मोस एयरोस्पेस आठ साल में सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का हाइपरसोनिक संस्करण तैयार कर सकता है। इसके बाद सेना दुश्मन के ठिकानों पर और तीव्रता से हमला करने में सक्षम होगी। बलों ने हाइपरसोनिक मिसाइलों और […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'