रजनीकांत की ‘जेलर’ के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट, फिल्म की कहानी फाइनल, ‘हुकुम’ होगा अगले भाग का नाम!

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 13 अप्रैल 2024। बीते साल सुपरस्टार रजनीकांत फिल्म ‘जेलर’ में नजर आए। नेल्सन द्वारा निर्देशित ‘जेलर’ ने अपनी रिलीज के साथ ही इतिहास रच दिया। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जबर्दस्त सफलता हासिल की। इसके साथ ही जेलर तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। बीते कुछ समय से जेलर के सीक्वल को लेकर अटकलें सामने आ रही हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्देशक नेल्सन बीते कई महीनों से ‘जेलर 2’ पर काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही रजनीकांत के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है। 

फिल्म की कहानी को मिली हरी झंडी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के निर्देशक नेल्सन जून से ‘जेलर 2’ की तैयारी शुरु कर देंगे। चर्चा है कि ‘जेलर 2’ का पहला ड्राफ्ट फाइनल कर लिया गया है। मुथुवेल पांडियन ने फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए एक दमदार सीक्वल तैयार किया है, जिसे लेकर रजनीकांत और सन पिक्चर्स से भी मंजूरी मिल गई है। खबर है कि नेल्सन जून 2024 से इसके प्री-प्रोडक्शन पर काम करना शुरू कर देंगे।

फिल्म के लिए दो नामों पर विचार
कहा जा रहा है कि निर्देशक नेल्सन फिल्म के लिए दो नामों पर विचार कर रहे है। पहला ‘जेलर 2’ और दूसरा हुकुम। चर्चा ये भी है कि टीम के ज्यादातर सदस्यों को ‘हुकुम’ ज्यादा पसंद आ रहा है। वहीं, इस साल के अंत तक फिल्म को फ्लोर पर ले जाने पर विचार किया जा रहा है, तब तक वे रजनीकांत लोकेश कनगराज की ‘थलाइवर 171’ की शूटिंग पूरी कर लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत ने हाल ही में लोकेश कनगराज की फिल्म के प्रोमो की शूटिंग पूरी की, जिसका जल्द ही एलान किया जाएगा। लोकेश कनगराज की इस फिल्म की शूटिंग मई या फिर जून 2024 में शुरू होने की उम्मीद है। इसे फिल्म को लेकर अभी से तमिल सिनेमा में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

'इस्राइल पर जल्द से जल्द हमला कर सकता है ईरान', अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने किया अलर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 13 अप्रैल 2024। हमास-इस्राइल जंग के बीच एक और युद्ध छिड़ता दिख रहा है। बताया जा रहा कि ईरान इस्राइल पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। इसको देखते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक