ऋषभ पंत के कार एक्‍सीडेंट के बाद युवा क्रिकेटर्स को कपिल देव ने दिया अहम सुझाव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्‍ली 02 जनवरी 2022। भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव ने कहा कि वो ये जानकर खुश हैं कि ऋषभ पंत सुरक्षित हैं और सुधार कर रहे हैं। बता दें कि भारतीय विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत का 30 दिसंबर को दिल्‍ली से रुड़की जाते समय कार एक्‍सीडेंट हो गया था। पंत को कई चोटे आईं थीं। 1983 वर्ल्‍ड कप विजेता कप्‍तान कपिल देव ने अपनी जिंदगी की भयावह घटना का हवाला देते हुए युवा क्रिकेटरों को अहम सलाह दी है। बता दें कि ऋषभ पंत की हालत में सुधार है और उन्‍हें प्राइवेट वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। पंत के माथे पर दो कट, दाएं पैर के घुटने में लिगामेंट चोट और दाएं हाथ की कलाई व अन्‍य जगहों पर चोटे आईं हैं। कपिल देव ने कहा कि युवा क्रिकेटरों को अकेले कार ड्राइव नहीं करनी चाहिए और उन्‍होंने सलाह दी कि इस काम के लिए उन्‍हें ड्राइवर्स रखने चाहिए।

कपिल देव ने एबीपी न्‍यूज से बातचीत में कहा, ‘हां, आपके पास शानदार कार अच्‍छी गति वाली होगी, लेकिन आपको चौकन्‍ना रहने की जरुरत है। आप आसानी से ड्राइवर रख सकते हैं। आपको कार अकेले चलाने की जरुरत नहीं है। मैं समझ सकता हूं कि किसी का ऐसी चीजों के लिए जुनून या शौक हो सकता है। ऐसा होना आम बात है, लेकिन आपको जिम्‍मेदार होने की भी जरुरत है। सिर्फ आप ही अपना ध्‍यान रख सकते हैं। आपको अपने लिए चीजें निर्धारित करनी होगी।

कपिल देव ने अपने पुराने दिनों का एक किस्‍सा साझा किया और बताया कि भारतीय क्रिकेटर होने के नाते उनके भाई ने उन्‍हें मोटरबाइक चलाने की अनुमति नहीं दी। उन्‍होंने कहा, ‘जब मैं क्रिकेटर के रूप में बढ़ रहा था। तब मोटरसाइकिल से मेरा एक्‍सीडेंट हुआ था। उस दिन से मेरे भाई ने मुझे मोटरबाइक छूने नहीं दी। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि ऋषभ पंत सुरक्षित हैं। पंत की चोटों को देखते हुए माना जा रहा है कि भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के बीच आगामी बॉर्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी में उनका खेलना मुश्किल है। इसके अलावा आईपीएल 2023 में भी पंत का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। भारतीय टीम नए साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 इंटरनेशनल मैच और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 3 जनवरी से होगी। ऋषभ पंत को श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवर सीरीज के लिए ब्रेक दिया गया था।

Leave a Reply

Next Post

वानखेड़े में मिलेगा टी20 का फुल रोमांच या मौसम बनेगी विलेन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 जनवरी 2022। टीम इंडिया नए साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच के साथ करेगी। यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े मैदान पर खेला जाएगा। फैंस को उम्मीद है कि साल के इस पहले मुकाबले में मौसम किसी तरह की बाधा न […]

You May Like

रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान....|....गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार....|....शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण....|....यूरोप में विरोध की लहर: अल्बानिया में आठवें दिन भी झड़पें....|....रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा....|....जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल