सावन 2021: मंडलायुक्त ने दी चेतावनी, काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों को हुई परेशानी तो नपेंगे अधिकारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाराणसी 18 जुलाई 2021। सावन में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखकर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने शनिवार को बैठक की। कमिश्नर ने अधिकारियों को चेताया कि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी हुई तो नपना तय है। बेहतर होगा कि सभी तैयारियों को मुकम्मल कराएं। उन्होंने शिव मंदिर जाने वाले मार्गों, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा।

कहा कि  सावन से पहले सभी गलियों की मरम्मत करके श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए तैयार करें। मंदिर परिसर में भी श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के अलग-अलग व्यवस्था करने का निर्देश मुख्य कार्यपालक अधिकारी को दिया। मंडलायुक्त ने गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए परिसर के मार्गों को सही करने का निर्देश पीएसपी प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी के जीएम को दिया। बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मैदागिन से आने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर 4 छत्ता द्वार होते हुए मंदिर में भेजा जाएगा। इसके बाद मंदिर परिसर के गेट ए से प्रवेश देकर गर्भगृह के पूर्वी प्रवेश द्वार पर जल चढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी। ढुढ़ीराज गली, बांस फाटक से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर के गेट डी से प्रवेश देकर गर्भगृह के पश्चिमी द्वार पर जल चढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी।

सरस्वती फाटक की ओर से आने वाले दर्शनार्थियों को गर्भगृह के दक्षिणी द्वार पर और वीआईपी के अलावा सुगम दर्शन के टिकट धारकों को गेट सी से प्रवेश कराकर गर्भगृह के उत्तरी द्वार पर दर्शन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी सभी सोमवार को झांकी दर्शन की व्यवस्था रहेगी। मंदिर के आसपास वाली गलियों को सही करने के निर्देश नगर निगम को दिया। प्रकाश व्यवस्था के लिए पर्याप्त लाइटिंग करने को भी कहा। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था अनिल कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

संसद का घेराव : आंदोलनकारी किसानों को मनाने में जुटी दिल्ली पुलिस, आज बैठक

शेयर करेसंसद के मानसून सत्र के दौरान 22 जुलाई से किसानों ने संसद घेराव का किया हुआ है आह्वान इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 जुलाई 2021। तीनों कृषि बिलों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच 22 जुलाई को किसानों ने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल