चार उंगलियां काट लीं, एसिड से जलाया; चार दिन से गायब 9 साल की बच्ची की ऐसी वीभत्स हत्या

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वैशाली 20 मई 2023। वैशाली के जंदाहा थाना इलाके 4 दिन पहले घर से गायब हुई 9 साल की बच्ची की लाश उसके ही घर के पीछे से बरामद हुई। लाश से तेज दुर्गंध निकल रही थी। मृत बच्ची के दादा ने बताया कि उनकी पोती चौथी कक्षा में पढ़ती थी। 4 दिन पहले वह स्कूल गई थी लेकिन घर लौटकर नहीं आई। काफी खोजबीन लेकिन नहीं मिली। आज उसकी लाश देख रौंगटे खड़े हो गए। आशंका है उसके साथ हैवानियत की गई। इसके बाद उसकी हत्या कर की दी गई। साक्ष्य नष्ट करने के लिए लाश को एसिड से जला दिया। इतना ही नहीं हैवानों ने उसके दाहिने हाथ की चार उंगलियों को भी काट लिया।

लाश को एसिड से जला दिया, ड्रेस से हुई पहचान
लाश मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह स्कूल ड्रेस पहनकर घर से निकली थी। इसी से उसकी पहचान की गई है। शनिवार सुबह लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही जंदाहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। लाश की हालत देखकर पुलिस ने फौरन FSL और डॉग स्क्वायड टीम बुलाई गई है।

स्कूल के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस घर नहीं
महुआ एसडीपीओ शुरभ सुमन ने कहा कि बच्ची के गायब होने की का मामला उसके परिजनों द्वारा जंदाहा थाने में दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर के गायब बच्ची की तलाश शुरु कर दी। पता चला कि वह स्कूल के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी। पुलिस ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने ही सूचना दिया कि उसकी बच्ची की लाश घर के पीछे खेत में थी।  इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव देखकर प्रतीत होता है कि अपराधियों ने इसकी निर्मत हत्या की है। इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद, बोले- पीड़ित की मदद में न हो विलंब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गोरखपुर 20 मई 2023। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि पीड़ितों की मदद और पात्रों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में विलंब नहीं होना चाहिए। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी स्तर […]

You May Like

छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म