कौशांबी में सनसनीखेज वारदात : बेटी, दामाद और ससुर की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित परिजनों ने फूंके आधा दर्जन घर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कौशांबी 15 सितम्बर 2023। संदीपन घाट कोतवाली के पंडा चौराहा में बृहस्पतिवार की रात झोपड़ी मे सो रहे ससुर, दामाद और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने पड़ोस के दर्जन भर घरों में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। सूचना के बाद चायल और सिराथू सीओ कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर हालात को काबू करने में लगे हैं। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। एडीजी भानु भास्कर, आईजी चंद्रप्रकाश, कमिश्नर विजय विश्वास पंत, एसपी कौशांबी बृजेश श्रीवास्तव भारी फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए हैं। पीड़ित परिवार के लोग आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग कर रहे हैं।

छबिलवा निवासी होरीलाल (62) की पंडा चौराहा पर मौजूद जमीन का आसपास के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। होरीलाल ने विवादित भूमि पर झोपड़ी डालकर अपना कब्जा कर रखा है। कोखराज कोतवाली के कंकराबाद में ब्याही बेटी बृजकली (22) व दामाद  शिवसागर(26) भी इसी झोपड़ी में रहते थे। शिवसागर ने पास में ही किराए की दुकान लेकर सहज जन सेवा केंद्र खोल रखा था। बृहस्पतिवार की रात होरी लाल अपने दामाद और बेटी के साथ झोपड़ी के बाहरी हिस्से में सो रहे थे। परिवार वालों का कहना है कि रात को कुछ लोगों ने तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों को शुक्रवार को घटना की जानकारी हुई। पड़ोसियों का घर बंद था। तीन हत्या की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

अक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिल बंद घरों को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई । एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि फोर्स मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही घटना का वाजिब कारण पता लग जाएगा। फिलहाल भूमि संबंधी विवाद का मामला पता चल रहा है। एडीजी प्रयागराज परिक्षेत्र भानु भास्कर, आईजी चंद्रप्रकाश, कमिश्नर विजय विश्वास पंत, एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। 

Leave a Reply

Next Post

सरकार को लगता है लोग कश्मीर पर उसकी बकवास नीति के बचाव में अपनी जान कुर्बान करेंगे...चिदंबरम का केंद्र पर निशाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 सितम्बर 2023। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाकर्मियों के शहीद होने के मामले में केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता पक्ष शहीदों को श्रद्धांजलि देने में जरा भी देर नहीं लगाता, […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए