चार धाम के यात्री नहीं होंगे ठगी का शिकार, पुलिस ने 19 फर्जी वेबसाइट कराई बंद

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 मई 2024। चारधाम यात्रा शुरू होने में अभी एक सप्ताह का समय है, लेकिन साइबर ठग पहले ही सक्रिय हो चुके हैं। पहले साइबर ठग हेली सेवा की बुकिंग के नाम पर तीर्थ यात्रियों को शिकार बनाते थे, लेकिन अब होटल बुकिंग के नाम पर भी ठगी का प्रयास करने लगे हैं। ऐसी शिकायतों के बाद पुलिस ने इस वर्ष होटल बुकिंग के नाम पर बनाई गई सात और हेली सेवा बुकिंग के लिए बनाई गई 12 फर्जी वेबसाइट को बंद करा दिया है। इससे पूर्व पिछले वर्ष पुलिस ने हेली सेवा के नाम पर बनाई गई 64 फर्जी वेबसाइट को बंद कराया था। यानी पिछले एक वर्ष में पुलिस ऐसी 83 फर्जी वेबसाइट बंद करा चुकी है। वहीं, ठगी की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस विभाग के इंटरनेट मीडिया सेल को भी चारधाम यात्रा से पहले पूरी तरह सक्रिय कर दिया है।

एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2023 की तरह उत्तराखंड राज्य सरकार के उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की और से इस वर्ष भी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) के साथ हेली सेवा बुकिंग का अनुबंध किया गया है। आइआरसीटीसी की ओर से अपनी वेबसाइट www.heliyatra.irotc.co.in को चारधाम हेली सेवा की बुकिंग के लिए अधिकृत किया गया है। ऐसे में तीर्थयात्री के माध्यम से अपनी यात्रा के लिए हेली सेवा बुक करा सकते हैं। केदारनाथ के लिए हेली सेवा बुकिंग जून तक फुल हो चुकी हैं।

यहां करें फर्जी वेबसाइट व लिंक की शिकायत-

कोई भी फर्जी वेबसाइट, मोबाइल नंबर, लिंक की जानकारी संज्ञान में आने पर एसटीएफ कार्यालय देहरादून से शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9456591505 एवं 9412080875 पर भी ठगी संबंधी सूचना दे सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारत के मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ तीन-दिवसीय दौरे पर पहुंचे नेपाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव काठमांडू 04 मई 2024। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी. वाई. चंद्रचूड़ तीन-दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंचे। यह भारत के किसी मौजूदा प्रधान न्यायाधीश की पहली नेपाल यात्रा है। इस दौरान वह अपने नेपाली समकक्ष से मुलाकात करेंगे और बाल अधिकार पर एक संगोष्ठी […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस