मोबाइल पर बात करते समय बिजली डेम में गिरा युवक, हुई मौत; दोस्तों के साथ घूमने आया हुआ था

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नारायणपुर 07 नवंबर 2025। जिले के थाना भरंडा क्षेत्र अंतर्गत बिंजली डेम में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, इस घटना के बाद से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुमुद सोनानी 40 वर्ष निवासी डीएनके कॉलोनी कोंडागांव अपने कुछ साथियों के साथ घूमने बिंजली डेम गया हुआ था, नहाने के बाद सभी दोस्त एक साथ खाना खा रहे थे, इसी दौरान कुमुद को फोन आने पर बात करते हुए जैसे ही आगे गया कि अनियंत्रित होकर गहरे पानी में गिर गया। कुमुद को गिरता देख अन्य साथी उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन तब तक कुमुद गहरे पानी मे चला गया।

साथियों द्वारा उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुमुद का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि मृतक कुमुद सोनानी नारायणपुर कोर्ट में जज के वाहन चालक के रूप में काम करता था। 

Leave a Reply

Next Post

दबंगों ने युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, बरसाए लात-घूंसे; पुलिस जांच में जुटी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बलरामपुर रामानुजगंज 07 नवंबर 2025। जिले के बरियो चौकी क्षेत्र के भेलाई खुर्द गांव में क्रशर संचालकों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक युवक अर्धनग्न अवस्था में रस्सी और पाइप से बंधा हुआ नजर आ रहा है, […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही