आपदा पीड़ितों को 44 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 02 सितम्बर 2020। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिला कलेक्टर के माध्यम से विभिन्न प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों को आर्थिक सहायता स्वीकृत की जाती है। ऐसे ही 9 प्रकरणों में बेमेतरा जिले में 36 लाख रूपए तथा धमतरी जिले में 2 प्रकरणों में 8 लाख रूपए की सहायता आपदा पीड़ितों को स्वीकृत की गई हैं। 

 राजस्व परिपत्र 6-4 के तहत बेमेतरा जिले की थानखम्हरिया के ग्राम ओड़िया के कृष्णा साहू की, तहसील बेरला के ग्राम लेंजवारा के दाऊराम की मृत्यु पानी में डूबने कारण होने पर मृतकों के पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई हैं। इसी तरह तहसील थानखम्हारिया के ग्राम बेलगांव की मोनिका बाई की मृत्यु सांप के कांटने से, बेमेतरा तहसील के ग्राम सिरवाबांधा की जोगनबाई की मृत्यु आग में जल जाने से, बेरला तहसील के ग्राम डंगनिया के रामायण साहू की मृत्यु आकाशीय बिजली के गिरने से तथा साजा तहसील के ग्राम लालपुर के धरमेन्द्र की मृत्यु सांप के काटने से होने पर पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार से बेमेतरा जिले की नवागढ़ तहसील के ग्राम घोरहा की प्रभाबाई की मृत्यु आग में जलने से और तहसील के अंतर्गत चैतीबाई की मृत्यु सांप के काटने से होने पर पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। धमतरी जिले की मगरलोड तहसील के ग्राम मेघा निवासी ईश्वर प्रसाद की तथा तहसील कुरूध के ग्राम भखारा निवासी संतराम निषाद की मृत्यु पानी में डूब जाने से होने पर मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत स्वीकृत की गई है। 

Leave a Reply

Next Post

केंद्र सरकार ने कर्मयोगी योजना को दी मंजूरी, जम्मू कश्मीर के लिए राजभाषा बिल भी पास, केंद्रीय कैबिनेट में लिए गए अहम फैसले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 सितंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई।  इस दौरान कई विषयों पर मंथन किया गया, साथ ही बड़े फैसले लिए गए।  केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसलों के बारे में जानकारी दी. सरकार […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'