औद्योगिक विकास पर अपने रुख से पलटे थरूर; बोले- स्टार्ट-अप की कहानी उतनी अच्छी नहीं, जितनी बताई गई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

तिरुवनंतपुरम 03 मार्च 2025। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को केरल में पिनरई विजयन सरकार की औद्योगिक नीति की प्रशंसा करने वाले अपने रुख से पलटवार किया। उन्होंने औद्योगिक विकास के बारे में अपने विचार स्पष्ट किए और कहा कि राज्य को अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) स्टार्ट-अप्स की आवश्यकता है, और ये केवल कागजों पर नहीं होने चाहिए। तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व की बैठक के दो दिन बाद एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने एक अंग्रेजी दैनिक समाचार की रिपोर्ट साझा की, जिसमें बताया गया था कि पिछले नौ वर्षों में केरल में 42,000 से अधिक एमएसएमई बंद हो गए हैं, जिससे 1,03,764 श्रमिकों की नौकरी चली गई।

अधिक एमएसएमई स्टार्ट-अप की आश्यकता 
थरूर ने पोस्ट में कहा, ‘यह देखकर निराशा होती है कि केरल की स्टार्ट-अप उद्यमिता की कहानी उतनी अच्छी नहीं है जितना बताया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को सही दिशा में और अधिक एमएसएमई स्टार्ट-अप्स की आवश्यकता है।

उद्योग मंत्री ने रिपोर्ट को बताया निराधार
हालांकि, राज्य के उद्योग मंत्री पी राजीव ने इस रिपोर्ट को ‘निराधार’ बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैंने 10 फरवरी को विधानसभा में विस्तृत जवाब दिया था। हाल ही में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में कहा था कि पिछले चार वर्षों में केवल 1,700 एमएसएमई बंद हुए हैं।’

मंत्री का आरोप- गलत इरादे से प्रकाशित की गई रिपोर्ट
मंत्री ने बताया कि देश में 30 प्रतिशत एमएसएमई अपने पहले वर्ष में ही बंद हो गए, जबकि केरल में यह आंकड़ा केवल 15 प्रतिशत था। उन्होंने आरोप लगाया कि रिपोर्ट को गलत इरादे से प्रकाशित किया गया था, क्योंकि इसमें अपने आंकड़ों के स्रोत का हवाला नहीं दिया गया था।

विजयन सरकार की प्रशंसा करने पर खड़ा हुआ था विवाद
बता दें कि शशि थरूर ने केरल के औद्योगिक विकास पर हाल ही में टिप्पणी की थी। उन्होंने एक अंग्रेजी दैनिक के लेख में पिनरई विजयन सरकार की प्रशंसा की थी, जिससे कांग्रेस की राज्य इकाई के भीतर विवाद ने जन्म लिया था। यह घटनाक्रम तब हुआ जब कांग्रेस नेतृत्व ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने के लिए नई दिल्ली में केरल के नेताओं के साथ बैठक की थी।

Leave a Reply

Next Post

भारतीयों की नेपाल यात्रा में रुचि घटी, पर्यटकों की संख्या में आई भारी गिरावट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव काठमांडू 03 मार्च 2025। भारतीयों की नेपाल यात्रा में रुचि घटती नजर आ रही है। फरवरी 2025 में नेपाल जाने वाले पर्यटकों की संख्या में आई भारी गिरावट आई है। फरवरी में 96,000 से अधिक पर्यटक नेपाल पहुंचे, लेकिन पिछले साल की तुलना में इस वर्ष हिमालयी देश की […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही