ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सचिन पायलट के समर्थन में उतरे, क्या मध्य प्रदेश जैसा खेल राजस्थान में भी होने जा रहा है?

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर/नई दिल्ली 12/07/2020 राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत के बीच सब कुछ ठीक नहीं हैं। सचिन पायलट के पुराने साथी और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके समर्थन में उतर आए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सचिन पायलट के पक्ष में ट्वीट किया है। साथ ही उन्होंने सीएम गहलोत पर बड़ा आरोप लगाया है।

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा है कि मुझे ये बहुत दुखी करता है कि मेरे पुराने सहयोगी सचिन पायलट को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के द्वारा साइडलाइन कर दिया गया है और उन्हें सताया जा रहा है। कांग्रेस में योग्यता और प्रतिभा का महत्व नहीं है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस ट्वीट के सियासी मायने लगाए जा रहे हैं।

दरअसल, खरीद-फरोख्त लेकर राजस्थान में डिप्टी सीएम सचिन पायलट को नोटिस जारी किया है। इस पर विवाद बढ़ने के बाद सीएम अशोक गहलोत ने सफाई दी है। गहलोत ने ट्वीट कर कहा है कि एसओजी को जो कांग्रेस विधायक दल ने बीजेपी नेताओं द्वारा खरीद-फरोख्त की शिकायत की थी, उस संदर्भ में सीएम, डिप्टी सीएम, चीफ व्हिप एवं अन्य कुछ मंत्री और विधायकों को सामान्य बयान देने के लिए नोटिस आए हैं। कुछ मीडिया के द्वारा उसको अलग ढंग से प्रस्तुत करना उचित नहीं हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट हैं मित्र

दरअसल, बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट में अच्छी दोस्ती है। सिंधिया ने बीजेपी ज्वाइन करने से पहले भी सचिन पायलट से दिल्ली में मुलाकात की थी। बीजेपी में शामिल होने के बाद भी उन्होंने एमपी के छात्रों की मदद के लिए सचिन पायलट को फोन किया था। कांग्रेस में रहते हुए सिंधिया और पायलट की जोड़ी की चर्चा खूब होती थी। दोनों कई मौकों पर पूर्व में एक साथ देखे जाते रहे हैं।

सिंधिया के ट्वीट के मायने

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर सचिन पायलट ने भी दुख व्यक्त किया था और पार्टी पर सवाल खड़ा किया था। ऐसे में सिंधिया के ट्वीट के मायने निकाले जा रहे हैं, क्या अंदरखाने में कोई खिचड़ी पक रही है। क्योंकि राजस्थान में 2 दिन के सियासी ड्रामे के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पायलट को समर्थन दिया है।

Leave a Reply

Next Post

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री मोदी से की बात, डिजिटल इंडिया पर 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर का करेगा निवेश गूगल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 जुलाई 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से डिजिटल इंडिया पर बातचीत की है. प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद गूगल ने घोषणा की है देश में डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने के लिए 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार