न्यूजेन ने “लुम्यन” लॉन्च की घोषणा की 

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 01 जून 2024। न्यूजेन सॉफ़्टवेयर यह जागतिक लेवल पर लो-कोड डिजिटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन प्लेटफ़ॉर्म के अग्रणी प्रदाता है, जो की लुम्यन के लॉन्च की घोषणा करने के लिए उत्साहित है। यह बैंकिंग क्षेत्र के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया, अभूतपूर्व परिवर्तन लाने वाला जेन ए आई संचालित हाइपर-पर्सनलाइज़ेशन प्लेटफ़ॉर्म है। इस अभिनव विकास की वजह से ज्ञान/ जानकारी का यह प्लेटफ़ॉर्म दुनिया भर के बैंकों के लिए लाभप्रदता बढ़ाने और ग्राहक अनुभव में उल्लेखनीय सुधार करने के लिए तैयार है। न्यूजेन सॉफ़्टवेयर के सीईओ वीरेंद्र जीत ने लॉन्च पर टिप्पणी की है की “लुम्यन” सिर्फ़ एक व्यक्तिगत एआई प्लेटफ़ॉर्म नहीं है; बल्कि यह अधिक वैयक्तीकृत प्लेटफ़ॉर्म है, जो जेन एआई क्षमताओं से भरपूर है। इसका मतलब है कि लुम्यन वास्तविक समय में ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं, व्यवहारों और जीवन के चरणों को समझकर और उनके अनुकूल बनकर पारंपरिक वैयक्तिकरण से आगे निकल जा रहा है।

न्यूजेन सॉफ़्टवेयर और  एआई  के प्रमुख राजन नगीना ने कहा है की, “हमें अपने पोर्टफोलियो में लुम्यन को शामिल करके बहुत खुशी हो रही है। ग्राहकों के व्यवहार और प्राथमिकताओं से कार्रवाई योग्य जानकारी प्राप्त करने की इस प्लेटफ़ॉर्म की क्षमता बैंकिंग और अत्याधुनिक  तकनीक में न्यूजेन की विशेषज्ञता का प्रमाण है। लुम्यन ग्राहकों की भागीदारी को काफ़ी हद तक बढ़ाएगा और व्यवसाय के विकास को बढ़ावा देगा।

न्यूजेन का लुम्यन लगातार विकसित हो रहे बाजार में प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए एक शक्तिशाली टूल प्रदान करता है, जो बैंकों के अपने ग्राहकों के साथ किस तरह से संपर्क करते है उस तरीके को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

बारूद फैक्ट्री हादसे में बड़ी मछली को बचाने का षडयंत्र - दीपक बैज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 01 जून 2024। बारूद फैक्ट्री हादसे के चार दिन बाद की गयी एफआईआर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपर्याप्त बताते हुये कहा कि भाजपा सरकार दोषियों को बचाने का षडयंत्र कर रही है। इस मामले में जो बड़ी मछलियां है उन पर कार्यवाही […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां