तेज रफ्तार एसयूवी ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, नौ की मौत; बिहार में भीषण हादसे से मचा कोहराम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

खगड़िया 18 मार्च 2024। बिहार में सोमवार को सुबह की शुरुआत एक बहुत बड़े हादसे की खबर से हुई। खगड़िया में हाईवे पर एक एसयूवी ने ट्रैक्टर को पीछे से ऐसी जबरदस्त टक्कर मारी कि चीख-पुकार मच गई। इस भीषण हादसे में पिता और दो पुत्र समेत नौ लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को खगड़िया सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

एसयूवी वाहन सीमेंट लोड ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि जिले के चौथम थाना क्षेत्र के ठूठी मोहनपुर से बारात मरैया थाना क्षेत्र स्थित बिठला गांव आई थी। बारात के ही लोग सूर्योदय से पहले करीब तीन से चार बजे के बीच लौट रहे थे। इसी दौरान पसराहा थाना क्षेत्र स्थित न 31 विद्या रत्न पेट्रोल पंप के पास एसयूवी वाहन सीमेंट लोड ट्रैक्टर के पीछे जा घुसी। इससे वाहन सवार सात लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि दो की मौत सदर अस्पताल खगड़िया में इलाज के दौरान हुई है।

परिजनों में मचा चित्कार, अस्पताल में अफरातफरी का माहौल
घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। आननफानन में सभी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद खगड़िया सदर अस्पताल में भी लोगों की भीड़ जुड़ गई है। पूरा अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। मरने वालों की पहचान विनोद ठाकुर के 32 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार, उमेश ठाकुर के सात वर्षीय पुत्र मोनू कुमार, प्रमोद कुमार के 25 वर्षीय पुत्र अमन कुमार, शांति ठाकुर के 47 वर्षीय पुत्र विकास ठाकुर, विकास ठाकुर के 23 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार और 10 वर्षीय पुत्र दिलों कुमार,  राम ठाकुर के 50 वर्षीय पुत्र पलटू ठाकुर, रोहन सिंह के 48 वर्षीय पुत्र प्रकाश सिंह और कारी शर्मा के पुत्र धर्मेंद्र कुमार (ड्राइवर) के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचे सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया है।

Leave a Reply

Next Post

दक्षिण कोरिया-अमेरिका का सैन्य अभ्यास खत्म होते ही, उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइलें, बढ़ा तनाव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव टोक्यो 18 मार्च 2024। उत्तर कोरिया ने एक बार फिर उकसावे वाली कार्रवाई की है। उत्तर कोरिया ने सोमवार की सुबह अपनी पूर्वी जलीय सीमा की तरफ कई कम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को फायर किया। उत्तर कोरिया की तरफ से ये मिसाइलें ऐसे समय दागी […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान