छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग चार जनवरी को जगदलपुर में करेगा प्रकरणों की सुनवाई

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर 02 जनवरी 2021। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा चार जनवरी को जगदलपुर में आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक की उपस्थिति में प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि चार जनवरी को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में सुबह 11 बजे से महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई होगी। इस दिन 88 प्रकरण सुनवाई के लिए रखे जाएंगे। सभी संबंधित पक्षकारों को सुनवाई में उपस्थित होने की सूचना दे दी गई है।

महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती नायक रहेंगी जगदलपुर प्रवास पर

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक चार जनवरी को जगदलपुर प्रवास पर रहेंगी। वे तीन जनवरी को रात्रि 9 बजे जगदलपुर पहुंचेगी और स्थानीय विश्राम भवन में ठहरेंगी। चार जनवरी को सुबह 11 बजे से जिला कार्यालय में आयोजित महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करने के पश्चात शाम छः बजे से आमजनों से मुलाकात करेंगी। वे पांच जनवरी को सुबह 11 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगी।

Leave a Reply

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन प्रक्रिया का किया निरीक्षण : मितानिनों को इसमें शामिल किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 2 जनवरी 2021। रायपुर में कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियां परखने आज पुरानी बस्ती स्थित सरस्वती प्राथमिक शाला में ड्राई रन का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने इसका निरीक्षण किया और इस दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। स्वास्थ्य अधिकारियों […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग