ऑफेंसिव डिफेंस: चीन के खिलाफ आक्रामक हुआ भारत, सीमा पर 50,000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 जूून 2021। भारत ने चीन सीमा पर अपनी रणनीति में आक्रामक बदलाव करते हुए 50,000 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की है। भले ही चीन और भारत के बीच 1962 में युद्ध हुआ था, लेकिन आमतौर पर भारतीय सेना का फोकस पाकिस्तान से लगती सीमा ही रही है। लेकिन बीते कुछ सालों में चीन सीमा पर भी तेजी से परिदृश्य बदला है। ड्रैगन की ओर से सीमा पर अतिक्रमण, इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और सेना एवं हथियारों की तैनाती में इजाफा किए जाने के चलते इस मोर्चे पर भी सतर्कता बढ़ गई है। बीते साल लद्दाख के पास गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली है। इसके बाद अब यह फैसला भारत की रणनीति में अहम बदलाव का संकेत है। 

एक तरफ भारत ने पाकिस्तान के साथ एलओसी पर सीजफायर पर सहमति जताई है तो वहीं चीन के मोर्चे पर सतर्कता बरतते हुए सैनिकों की संख्या में इजाफा किया है। पूरे मामले की जानकारी रखने वाले 4 लोगों ने भारत ने चीन सीमा से लगते तीन जिलों में सैनिकों की तैनाती बढ़ाई है। इसके अलावा फाइटर जेट्स की संख्या में भी इजाफा किया है। फिलहाल भारतीय सेना के 2 लाख जवाब बॉर्डर पर तैनात हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते एक साल में सैनिकों की तैनाती में 40 फीसदी का इजाफा होने के चलते यह संख्या इतनी बढ़ गई है।

इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि अब तक सीमा पर भारतीय सेना की तैनाती इस लिहाज से की जाती थी कि चीन के किसी कदम को रोका जा सके। लेकिन अब तैनाती में इजाफा होने के चलते भारतीय सेना के पास विकल्प होगा कि वह आक्रामक जवाब दे सके। इस रणनीति को ऑफेंसिव डिफेंस के तौर पर जाना जाता है। दरअसल सीमा पर बीते कुछ वक्त में चीन ने भी अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाई है। 

भारत ने सैनिकों की तैनाती में इजाफे के साथ ही हथियारों की मूवमेंट को लेकर भी प्लान तैयार किया है। बता दें कि चीन ने भारत से लगते सीमांत इलाकों में तेजी से इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास किया है। रनवे बिल्डिंग्स, बम प्रूफ बंकरों और नए एयरफील्ड आदि का विकास किया है। यही नहीं तिब्बत में चीन की ओर से बीते सप्ताह ही बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। इसके अलावा लॉन्ग रेंज आर्टिलरी, टैंक, रॉकेट रेजिमेंट्स और टू-इंजन फाइटर जेट्स की तैनाती चीन की ओर से की गई है।

Leave a Reply

Next Post

बेल्जियम का बड़ा उलटफेर, मौजूदा चैंपियन पुर्तगाल को 1-0 से हराकर किया बाहर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 जून 2021। दुनिया की नंबर वन फुटबॉल टीम बेल्जियम ने अपना दम दिखाते हुए मौजूदा चैंपियन पुर्तगाल को 1-0 से हराकर यूरोपियन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रेड आर्मी बेल्जियम की ओर से थोर्गन हजार्ड ने खेल के 42वें मिनट […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां