जयशंकर ने कहा-“मालदीव कोई साधारण पड़ोसी नहीं, हमारा संबंध बहुत अहम”

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 अगस्त 2024। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि मालदीव भारत का “कोई साधारण पड़ोसी नहीं” है और इस बात पर जोर दिया कि नयी दिल्ली उसका प्रोत्साहन करना जारी रखेगा और द्वीपीय देश के साथ मित्रता व्यक्त करने के व्यावहारिक तरीके ढूंढेगा। जयशंकर ने अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान यहां भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करते हुए यह भी बताया कि भारत अपने प्रवासियों को किस प्रकार महत्व देता है तथा भारतीय मूल के सदस्यों का विश्व भर में क्या प्रभाव है। उनकी यात्रा का उद्देश्य पिछले वर्ष चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के पदभार ग्रहण करने के बाद द्विपक्षीय संबंधों को पुनः स्थापित करना है। मुइज्जू के पद संभालने के बाद भारत की ओर से देश की यह पहली उच्चस्तरीय यात्रा है। मालदीव स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, देश में भारतीय प्रवासी समुदाय की संख्या लगभग 27,000 है। स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में उनकी मजबूत उपस्थिति है।

वहां भारतीय अकुशल श्रमिक हैं और उनमें से अधिकांश निर्माण क्षेत्र में लगे हुए हैं। प्रवासी कार्यक्रम से पहले जयशंकर ने राष्ट्रपति मुइज्जू से मुलाकात की और दोनों देशों तथा क्षेत्र के लोगों के लाभ के लिए भारत-मालदीव संबंधों को गहरा करने की नयी दिल्ली की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने डिजिटल माध्यम से मालदीव को 28 द्वीपों पर भारत से प्राप्त 11 करोड़ अमेरिकी डॉलर की लागत वाली एक विशाल जल एवं स्वच्छता परियोजना का उद्घाटन किया।  

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति मुर्मू को मिला तिमोर लेस्ते का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पीएम मोदी बोले- ये देश के लिए गर्व का क्षण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 अगस्त 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को तिमोर-लेस्ते के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते’ से सम्मानित किए जाने को देश के लिए ‘गर्व का क्षण’ करार दिया। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए