अमरोहा में बड़ा सड़क हादसा: आदमपुर में दो बाइकों की टक्कर, सगे भाइयों समेत पांच की मौत

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अमरोहा 10 मई 2022। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सगे भाइयों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, अमरोहा जिले के रहरा में दो बाइकों की टक्कर में सगे भाइयों और पांच साल की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी में रखवा दिया। जबकि हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह हादसा आदमपुर थाना इलाके में हुआ। क्षेत्र के गांव गुरैठा निवासी चमन सिंह पुत्र चंद्रपाल की बरात सोमवार को हसनपुर कोतवाली इलाके के लुहारी खदर गई थी। जिसमें गांव के ही रहने वाले फूल सिंह पुत्र मोहन, नरेश, सतपाल, विजेंद्र पुत्र रघुवीर और विजेंद्र की पांच साल की बेटी छवि भी गए थे। 

शाम करीब 7:40 बजे यह सभी लोग एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक आदमपुर मोड़ के पास बनखंडी मंदिर के नजदीक पहुंची, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस बाइक पर हसनपुर के मोहल्ला कालाशहीद निवासी आकाश पुत्र राजेंद्र और कपिल पुत्र गोकुलनाथ सवार थे। 

बाइकों के उड़े परखच्चे

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में फूल सिंह (55), नरेश (35), सतपाल (22) छवि (5) और दूसरी बाइक पर सवार आकाश (26) की मौके पर मौत हो गई। जबकि विजेंद्र और कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।  मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी रहरा में रखवा दिया है। 

हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी और सीओ सतीश कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। चार मौतों से गुरैठा गांव में मातम पसर गया। थोड़ी देर में रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर चीख-पुकार से गूंज उठा। 

Leave a Reply

Next Post

भारतीय नौसेना: पांच दिवसीय मिशन पर हिंद महासागर स्थित ला रीयूनियन द्वीप पहुंचा पी-8आई विमान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 मई 2022। भारतीय नौसेना का लंबी दूरी का समुद्री गश्ती विमान पी-8आई सोमवार को दक्षिणी हिंद महासागर में ला रीयूनियन द्वीप पर पहुंच गया है। यहां वह फ्रांसीसी युद्धपोतों के साथ समन्वित निगरानी करने के लिए पांच दिवसीय मिशन पर तैनात किया […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल