ब्रिटेन में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क चला रहे थे 3 पंजाबी; मैजिस्ट्रेट भी निकला रैकेट का हिस्सा, ऐसे खुला राज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लंदन 29 जून 2026। ब्रिटेन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस (Metropolitan Police) की एक लंबी जांच के बाद पंजाब मूल के तीन लोगों को हेरोइन और क्रैक कोकीन की तस्करी करने वाले संगठित गिरोह का संचालन करने का दोषी ठहराया गया है। क्रॉयडन क्राउन कोर्ट ने तीनों को मिलाकर 22 वर्ष से अधिक की जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने पुरशोतम ढिल्लों (59) को 7 वर्ष की जेल, हरदीप थिंद उर्फ हैरी सिंह (48) को 12 वर्ष 6 महीने,  बिक्रमजीत बराड़ (46) को 3 वर्ष 4 महीने की सजा सुनाई।  तीनों को पश्चिमी लंदन में हेरोइन और क्रैक कोकीन की सप्लाई करने वाले संगठित ड्रग्स नेटवर्क का हिस्सा पाया गया।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, पुरशोतम ढिल्लों गिरफ्तारी के समय सेवारत मैजिस्ट्रेट (Magistrate) थे। जांच में सामने आया कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ड्रग्स नेटवर्क को सहायता पहुंचाई। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर मार्क गैविन ने कहा, “एक मजिस्ट्रेट के रूप में ढिल्लों ने जनता के विश्वास को गंभीर रूप से तोड़ा। यह मामला दिखाता है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।” पुलिस ने अक्टूबर 2024 से जुलाई 2025 के बीच संचालित इस नेटवर्क का पर्दाफाश कॉल डेटा रिकॉर्ड, फोरेंसिक साक्ष्य, मोबाइल फोन डाउनलोड और डिजिटल जांच के आधार पर किया। जांच में पता चला कि गिरोह ने हेरोइन और क्रैक कोकीन की 1 लाख पाउंड (लगभग 1.24 करोड़ रुपये) से अधिक कीमत की खेप लंदन के विभिन्न इलाकों में सप्लाई की। जांच में सामने आया कि हरदीप थिंद पहले से ही हेरोइन, कोकीन की तस्करी और प्रतिबंधित स्कॉर्पियन सब-मशीन गन रखने के मामले में 17 साल की सजा काट रहा था।

खुली जेल (Open Prison) में रहने के दौरान उसने अवैध मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर जेल के भीतर से ही ड्रग्स नेटवर्क का संचालन जारी रखा। अक्टूबर 2024 में रिहा होने के बाद उसने पश्चिमी लंदन के हेज़ (Hayes) और साउथॉल (Southall) क्षेत्रों में नेटवर्क को और विस्तार दिया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार गिरोह में जिम्मेदारियां बंटी हुई थीं । हरदीप थिंद गिरोह का सरगना था और पूरे नेटवर्क का संचालन करता था। पुरशोतम ढिल्लों ड्रग्स, नकदी और उपकरण छिपाकर रखता था जबकि बिक्रमजीत बराड़ ड्रग्स को सुरक्षित रखने और सप्लाई करने का काम करता था। एक अन्य सहयोगी, लिंच, संदेश पहुंचाने और ड्रग्स की डिलीवरी कराने का काम करता था। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति भी यदि अपराध में शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में आसमानी आफत: महज 4 घंटे की बारिश से डूबे कई इलाके, अंधेरी सबवे बंद, ट्रैफिक जाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 29 जून 2026। मायानगरी मुंबई में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बीती दरमियानी रात मुंबई के उपनगरों में प्रलयंकारी बारिश हुई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मुताबिक रात के समय महज चार घंटे के भीतर कई इलाकों में 100 मिलीमीटर […]

You May Like

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे....|....मातृभूमि: पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह....|....कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'....|....जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत....|....असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज....|....लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा....|....'कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू' खरगोन-बड़वानी सांसद का बड़ा बयान....|....ट्रंप का दावा- ईरान जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम....|....क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं....|....एफबीआई के राज अब होंगे बेपर्दा?: काश पटेल की गोपनीय रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल