ज़ी स्टूडियो और अनिल शर्मा की ‘वनवास’ 20 दिसंबर को सिनेमा में होगी रिलीज़ 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 21 अक्टूबर 2024। गदर: एक प्रेम कथा, अपने और गदर 2 जैसी हिट फिल्मों के साथ, ज़ी स्टूडियो और अनिल शर्मा ने बड़ी सफलता हासिल की है। दशहरे पर उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘वनवास’ के बारे में एक बड़ी घोषणा की, जिसमें एक और शानदार फिल्म लाने का वादा किया गया। ऐसे में अब, बिना किसी देती, मेकर्स ने फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। जी हां! यह फिल्म सिनेमाघरों में इस 20 दिसंबर रिलीज होने के लिए तैयार है। वनवास एक बहुत ही दिलचस्प कहानी होने वाली है, जो एक टाइमलेस थीम पर रोशनी डालेगी। यह दिखाएगी की कैसे फर्ज, सम्मान, और अपने कर्म के परिणाम जिंदगी को आकार देते हैं। फिल्म के लिए बढ़ते उत्साह के चलते, मेकर्स ने रिलीज की तारीख की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी, जो साल के अंत को शानदार तरीके से पूरी तरह से एंटरटेनमेंट से भर देगी। ऐसे में कैमरा ने सोशल मीडिया पर डेट की घोषणा करते हुए कहा है।

गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा की एक और बेहतरीन फिल्म वनवास एक दमदार और मनोरंजक कहानी का वादा करती है। इस फिल्म में नाना पाटेकर और गदर 2 के स्टार उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। अनिल शर्मा द्वारा लिखित, प्रोड्यूस और डायरेक्टेड, वनवास ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा दुनिया भर में रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Next Post

'कनाडा सुरक्षा खुफिया सेवा के लिए काम करते हैं कई खालिस्तान समर्थक चरमपंथी', राजदूत संजय वर्मा का आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 अक्टूबर 2024। भारत और कनाडा के तनाव भरे रिश्ते के बीच कनाडा में वापस बुलाए गए भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि खालिस्तानी चरमपंथी और आतंकवादी कनाडा सुरक्षा खुफिया सेवा (सीएसआईएस) के जासूस हैं। सीटीवी न्यूज को दिए गए […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक