आतिशी ने ईडी पर लगाए आरोप, कहा- केजरीवाल को लेकर अदालत से झूठ बोला गया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 अप्रैल 2024। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन की जरूरत है या नहीं, इस पर एम्स के विशेषज्ञों से सलाह लेने के बारे में अदालत से ‘झूठ’ बोला। केजरीवाल को मधुमेह रोग है। केजरीवाल ने शुक्रवार को एक नयी याचिका दाखिल कर हर दिन 15 मिनट अपने चिकित्सक से परामर्श लेने और जेल में इंसुलिन देने की मांग रखी थी।

आहार विशेषज्ञ एमबीबीएस डॉक्टर नहीं होते
आतिशी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ”ईडी ने अदालत में झूठ बोला और कहा कि एम्स के विशेषज्ञों से परामर्श लिया गया है और केजरीवाल को इंसुलिन की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने केजरीवाल के लिए एक आहार चार्ट भी तैयार किया है।” उन्होंने कहा, ”हालांकि, आहार चार्ट किसी मधुमेह विशेषज्ञ द्वारा नहीं बल्कि एक आहार विशेषज्ञ द्वारा तैयार किया गया है। हम सभी जानते हैं कि आहार विशेषज्ञ एमबीबीएस डॉक्टर नहीं होते। उस आहार चार्ट के आधार पर वे (जेल प्रशासन) अदालत में कहते रहे हैं कि केजरीवाल को इंसुलिन की जरूरत नहीं है।

AIIMS के वरिष्ठ विशेषज्ञ से केजरीवाल को परामर्श मुहैया
जेल अधिकारियों ने बताया कि तिहाड़ प्रशासन ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये एम्स के वरिष्ठ विशेषज्ञ से केजरीवाल को परामर्श मुहैया कराया और कॉल के दौरान इंसुलिन का मुद्दा न तो केजरीवाल ने उठाया और न ही चिकित्सकों ने इसका सुझाव दिया। जेल के एक अधिकारी ने बताया, ”40 मिनट के विस्तृत परामर्श के बाद केजरीवाल को आश्वस्त किया गया कि चिंता की कोई बात नहीं है और उन्हें अपनी दवाइयां जारी रखने को कहा गया है, जिनकी नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी।”

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी के बयान पर भड़के तेजस्वी, कहा- समाज में नफरत और जहर न घोलें, किसान-मजदूर की बात करें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 22 अप्रैल 2024। राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए बयान पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि समाज में नफरत और जहर न घोलें। देश का बहुसंख्यक आबादी बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी से त्रस्त हो […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़