हरियाणा विधानसभा चुनाव में कड़वे अनुभव के बाद मायावती का एलान- अब किसी से गठबंधन नहीं करेगी बसपा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 11 अक्टूबर 2024। हरियाणा विधानसभा चुनाव में बसपा के इनेलो के साथ हुए गठबंधन को मिली असफलता के कड़वे अनुभव के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने एलान किया है कि आने वाले चुनाव में बसपा अब किसी से गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यूपी सहित दूसरे राज्यों के चुनाव में भी बसपा का वोट गठबंधन की पार्टी को ट्रांसफर हो जाने, लेकिन उनका वोट बसपा को ट्रांसफर कराने की क्षमता उनमें नहीं होने के कारण अपेक्षित चुनाव परिणाम नहीं मिलने से पार्टी कैडर को निराशा व उससे होने वाले मूवमेन्ट की हानि को बचाना जरूरी है। इसी संदर्भ में हरियाणा विधानसभा के चुनाव परिणाम व इससे पहले पंजाब चुनाव के कड़वे अनुभव के मद्देनजर शुक्रवार को हरियाणा व पंजाब की समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय पार्टियों से भी अब आगे गठबंधन नहीं करने का निर्णय लिया गया है, जबकि भाजपा, एनडीए व कांग्रेस और इण्डिया गठबंधन से दूरी पहले की तरह ही जारी रहेगी।

देश की एकमात्र प्रतिष्ठित अम्बेडकरवादी पार्टी बसपा व उसके आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट के कारवां को हर प्रकार से कमजोर करने की चौतरफा जातिवादी कोशिशें लगातार जारी हैं, जिस क्रम में अपना उद्धार स्वयं करने योग्य व शासक वर्ग बनने की प्रक्रिया पहले की तरह ही जारी रखनी जरूरी है।

बसपा विभिन्न पार्टियों, संगठनों व उनके स्वार्थी नेताओं को जोड़ने के लिए नहीं, बल्कि ‘बहुजन समाज’ के विभिन्न अंगों को आपसी भाईचारा व सहयोग के बल पर संगठित होकर राजनीतिक शक्ति बनाने व उनको शासक वर्ग बनाने का आन्दोलन है, जिसे अब इधर-उधर में ध्यान भटकाना अति-हानिकारक है।

Leave a Reply

Next Post

टेस्ट में पाकिस्तान की लगातार छठी हार, इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बनाई, ब्रूक-रूट के बाद जैक लीच चमके

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मु्ल्तान 11 अक्टूबर 2024। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पारी और 47 रन से हरा दिया है। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 556 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने सात विकेट पर 823 रन बनाकर अपनी पहली […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ