न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज नहीं जीत पाया बांग्लादेश, साल के आखिरी दिन कीवी टीम ने हासिल की जीत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

माउंट माउंगानुई 31 दिसंबर 2023। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार (31 दिसंबर) को खेला गया। साल के आखिरी दिन माउंट माउंगानुई में कीवी टीम ने बारिश से प्रभावित मैच में जीत हासिल की। उसने डकवर्थ लुईस नियम से 17 रनों से मैच को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज को बराबरी पर खत्म किया। बांग्लादेश ने पहला मैच जीता था और दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश की टीम 19.2 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। उसका कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को नहीं छू सका। कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। तौहीद ने 16, आफिफ हुसैन ने 14, रिशाद हुसैन और रोनी तालुकदार ने 10-10 रन बनाए। शमीम हुसैन नौ और तनवीर इस्लाम आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। सौम्य सरकार और मेहदी हसन चार-चार रन ही बना सके।

सेंटनर की घातक गेंदबाजी
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने माउंट माउंगानुई में शानदार प्रदर्शन किया। टिम साउदी, बेन सियर्स और एडम मिल्ने ने शुरुआत में एक-एक विकेट लिए। उनके बाद गेंदबाजी करने के लिए आए कप्तान सेंटनर ने कहर बरपा दिया और चार विकेट झटक लिए। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 16 रन दिए। साउदी, सियर्स और मिल्ने को अंत-अंत में भी एक-एक सफलता मिली।

बल्लेबाजी में चले सेंटनर
111 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 14.4 ओवर में पांच विकेट पर 95 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश के कारण खेल आगे नहीं हो सका और डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर न्यूजीलैंड ने मैच को 17 रन से अपने नाम कर लिया। कीवी टीम के लिए फिन एलेन ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। जेम्स नीशम 28 और मिचेल सेंटनर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। टिम साइफर्ट, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन और ग्लेन फिलिप्स एक-एक रन ही बना सके। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन और शोरिफुल इस्लाम ने दो-दो विकेट लिए। बांग्लादेश की टीम अब तक न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज नहीं जीत पाई है। तीन सीरीज में कीवी टीम को सफलता मिली है और एक ड्रॉ पर छूटी है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा के मंत्रिमंडल पर टिप्पणी करने वाले श्रीमान भूपेश बताए उन्होंने अपने सीनियर टी एस सिहदेव का अपमान क्यों किया: रंजना साहू

शेयर करेभूपेश जी आपने सीनियर गण की इज्जत की होती तो आज आपकी पार्टी की हालत ये न होती इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 31 दिसंबर 2023। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा के मंत्रिमंडल पर टिप्पणी करने के बाद भाजपा की पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता रंजन साहू ने तीखा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल