क्रिस्टियानो रोनाल्डो 100 इंटरनेशनल गोल करने वाले दुनिया के दूसरे फुटबॉलर, ईरान के अली डेई आगे

indiareporterlive
शेयर करे

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए 165 मैचों में 101 इंटरनेशनल गोल किए

ईरान के अली देई ने 149 मैच में सबसे ज्यादा 109 इंटरनेशनल गोल दागे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 10 महीने के लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को अपना 100वां इंटरनेशनल गोल पूरा कर लिया है। उन्होंने यह उपलब्धि नेशंस कप में स्वीडन के खिलाफ हासिल की। यह मैच पुर्तगाल ने 2-0 जीता। दोनों गोल रोनाल्डो ने 45वें और 72वें मिनट में किए। पुर्तगाल का अगला मैच 10 अक्टूबर को फ्रांस से होगा।

रोनाल्डो 165 मैच में 101 इंटरनेशनल गोल के साथ दुनिया के दूसरे और यूरोप के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में ईरान के अली देई 149 मैच में सबसे ज्यादा 109 इंटरनेशनल गोल के साथ टॉप पर काबिज हैं।

चोट के कारण लीग का पहला मैच नहीं खेल सके थे

इससे पहले पैर के अंगूठे में चोट के कारण रोनाल्डो नेशंस लीग में क्रोएशिया के खिलाफ मैच नहीं खेल सके थे। इससे पहले उन्होंने अपना पिछला मैच 17 नवंबर को यूरो कप के क्वालिफाइंग मैच में लक्समबर्ग के खिलाफ खेला था।

यूरोप में नवंबर के बाद कोई इंटरनेशनल मैच नहीं हुए

यूरोप में कोरोना के कारण पिछले नंवबर के बाद कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं हुए हैं। हालांकि ला लिगा, चैम्पियंस लीग और यूरोपा लीग खेले गए हैं। वहीं, 2020 यूरोपा फुटबॉल लीग को भी अगले साल के लिए रद्द कर दिया गया है।

फ्री किक के जरिए रोनाल्डो ने 100वां गोल पूरा किया

रोनाल्डो ने स्वीडन के खिलाफ मैच में ब्रेक से पहले फ्री किक को गोल में तब्दील कर अपना और टीम का खाता खोला। इसके साथ ही उन्होंने अपना 100वां भी गोल पूरा किया। वहीं उन्होंने मैच के 73वें मिनट में पेनाल्टी एरिया से गोल मारकर दूसरा गोल किया।

अगला टारगेट 109 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ना है: रोनाल्डो

रोनाल्डो ने कहा, ‘‘मैं 100 गोल का टारगेट हासिल करने में सफल रहा। अब मेरा लक्ष्य 109 गोल के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना है, जो ईरान के अली देई के नाम दर्ज है। मैं स्टेप बाई स्टेप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा हूं। मैं जुनूनी नहीं हूं, क्योंकि मेरा मानना है कि रिकॉर्ड नेचुरल तरीके से आते हैं।’’

रोनाल्डो ने 2004 में डेब्यू किया था

रोनाल्डो ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच ग्रीस के खिलाफ 12 जून 2004 को खेला था। इसमें अपना पहला इंटरनेशनल गोल किया था। जबकि अली देई ने अपने देश के लिए पहला इंटरनेशनल मैच 25 जून 1993 को ताइपे के खिलाफ खेला था। अली ने पहले ही मैच में 3 गोल किए थे। उन्होंने टीम को 6-0 से जीत दिलाई थी। जबकि उन्होंने अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच 1 मार्च 2006 को कोस्टा रिका के खिलाफ खेला था।

भारत के सुनील छेत्री 10वें नंबर पर

सबसे ज्यादा इंटरनेशन गोल के मामले में भारत के सुनील छेत्री 10वें नंबर पर हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 115 मैच में 72 गोल दागे हैं। इस मामले में वे अर्जेंटीना के लियोनल मेसी से काफी आगे हैं। मेसी इस लिस्ट में 70 गोल के साथ 17वें नंबर पर हैं। इसके लिए उन्होंने 138 मैच खेले हैं।

Leave a Reply

Next Post

मेकाहारा ने दिया हमे नया जीवन विश्वास दंपत्ति की कहानी - उनकी जुबानी

शेयर करेमेकाहारा से अब तक 2100 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 09 सितंबर 2020। हमारा इलाज यदि मेकाहारा में नही होता तो हम आज जिंदा नही बचते’, यह कोई सामान्य डायलाग नही है बल्कि श्रीमती  रेवा विश्वास और मन्मथ विश्वास की पूरी जिंदगी इसमें समा […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार