अजेय भारतीय महिला हॉकी टीम की आज अग्निपरीक्षा, एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में जापान से मुकाबला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

राजगीर 19 नवंबर 2024। बिहार के राजगीर में चल रही महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला हॉकी टीम आज एक महत्वपूर्ण मुकाबले में उतरेगी। सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना जापान से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अब तक टूर्नामेंट में सभी मैच जीते हैं। टीम ने मलेशिया, कोरिया, थाईलैंड,चीन और जापान को हराकर अपना दबदबा कायम किया है। टीम की कप्तान सलीमा टेटे और स्ट्राइकर दीपिका ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह का मानना है कि टीम पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि  “हमारी टीम आक्रमण और रक्षण के संतुलन पर विशेष ध्यान दे रही है। हम जापान के खिलाफ एक कड़े मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन हम अपनी जीत के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

भारतीय टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह का कहना है कि भारतीय टीम की ताकत उसकी विविधता में है। बैकलाइन, मिडफील्ड और फॉरवर्ड लाइन में सभी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। दीपिका के अलावा, उदिता, सुशीला चानू और वैष्णवी विट्टल फॉल्के भी टीम की अहम खिलाड़ी हैं। वहीं कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि  “ग्रुप चरण में हमने जापान को हराया था, लेकिन सेमीफाइनल एक अलग मुकाबला होगा। हम अपनी रणनीति और टीम की ताकत पर भरोसा करते हैं।”

आज के अन्य मुकाबले
आज दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला चीन और मलेशिया के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला इंडिया और जापान के बीच खेला जाएगा। पांचवें और छठे पायदान के लिए कोरिया और थाईलैंड के बीच भी मुकाबला होगा। इस महत्वपूर्ण मुकाबले में जीत भारत को फाइनल में पहुंचा सकती है, जहां उनका सामना चीन या मलेशिया से हो सकता है। भारतीय टीम की नज़र न केवल टूर्नामेंट जीतने पर है, बल्कि अपने प्रदर्शन से एशियाई हॉकी में अपनी स्थिति को और मजबूत करने पर भी है। भारत ने अबतक 26 गोल किए हैं।

Leave a Reply

Next Post

आप की चुनावी तैयारी: भगवान व जनता हमारे साथ, बहुमत के साथ जीतेगी आप; अरविंद केजरीवाल बोले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 नवंबर 2024। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पदाधिकारी सम्मेलन को संबोधित किया। इसके तहत उन्होंने दक्षिणी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली लोकसभा में मंडल प्रभारियों से बात कर […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'